दिल्ली में मदरसे के छात्र की मौत; अस्पताल में तोड़ा दम, मां ने लगाए गंभीर आरोप

Student Death in Delhi: दिल्ली में मदरसे में पढ़ने वाले छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसके परिजनों ने मदरसे के बाहर हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मदरसे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Delhi Madarsa Student Died

प्रिंसिपल ने मां को बुलाकर बीमार बच्चा सौंपा।

Delhi Madarsa Student Died (विमल कौशिक, दिल्ली): दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी में मदरसे में पढ़ने वाले छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसने अस्पताल में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत होने का पता चलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल में जुट गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर भीड़ को संभाला। बच्चे के शव को GTB अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन

मृतक बच्चे के परिजनों ने मदरसे के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीमार हालत में बच्चा परिजनों को बीती शाम सौंपा गया था। उसकी गर्दन, पेट और कमर पर बहुत सारे दाने/फफोले थे। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते ही उसे भर्ती कर लिया था, लेकिन आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना के बाद से मदरसे में पढ़ रहे अन्य बच्चों के अभिभावकों में हड़कंप मच गया। वे अपने बच्चों को मदरसे से घर लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन

बीमार हालत में मां को मिला था बच्चा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बीती रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दयालपुर इलाके में ब्रजपुरी रोड पर मदरसा तालीम उल कुरान में पढ़ने वाले बच्चे की उम्र नाजुक है। उसके परिजनों ने मदरसे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। बच्चे की उम्र 5 साल है। मदरसे के प्रिंसिपल हाजी दीन मोहम्मद हैं। मदरसे में लगभग 250 लड़के पढ़ते हैं, जिनमें से करीब 150 बच्चे दिल्ली से बाहर के हैं। ज़्यादातर बच्चे उत्तर प्रदेश से हैं।

विज्ञापन

पुलिस को देररात ही बच्चे की मौत होने का फोन भी आ गया। मृतक बच्चे की मां ने बताया कि उसने करीब 5 महीने पहले अपने बेटे को मदरसे में भेजा था। 23 अगस्त दिन शुक्रवार को शाम 6:30 बजे उसे पता चला कि बच्चा बीमार है। वह बच्चे को लेने के लिए मदरसे में पहुंची तो उसकी हालत काफी खराब थी। वह उसे तुरंत बृजपुरी के एक निजी अस्पताल में ले गई थी, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन देररात उसकी हालत बिगड़ गई और उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

प्रिंसिपल ने नहीं दिए मां के सवालों के जवाब

पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चे की मां ने बताया कि वह बच्चे के शव को मदरसा ले गई। उसने मदरसे के प्रिंसिपल से मामले की जानकारी पूछी, लेकिन वे कुछ बताने को तैयार नहीं हुए। इसलिए उसने पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चे की मां ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ