Medicine fails in Drug Test: उत्तराखंड में निर्मित आईड्रॉप, ब्लड प्रेशर की दवाएं और कई सारे एंटी बॉयोटिक ड्रग टेस्ट में फेल पाए गए हैं। इस रिजल्ट के बाद राज्य के औषधि प्रशाधन विभाग ने सात दवाओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार उत्तराखंड में बनी एंटीबायोटिक सेफुरॉक्साइम, लेपेरोमाइड, बैक्टीरियल इंफेक्शन की दवा फ्लोक्सागैस, हाईब्लड प्रेशर की दवा विंटेल सहित कुल सात दवाएं टेस्ट में फेल पाई गई हैं। इन दवाओं के सैंपल फेल पाए जाने के बाद दवाओं के निर्माण पर रोक दिया गया है।
उत्तराखंड के फूड एंड ड्रग विभाग के अपर आयुक्त और ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के अलर्ट के बाद सभी दवा कंपनियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। ये कंपनियां अब इन दवाओं का निर्माण नहीं कर सकेंगी। साथ ही कंपनियों को यह सभी दवाएं बाजार से वापस मंगाने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (Central Drugs Standard Control Organisation) सभी राज्यों में बनने वाली दवाओं के सैंपल लेकर अलग0-अलग लैब में भेजता है। इन लैब्स में दवाओं का टेस्ट किया जाता है। इसके बाद परिणाम के आधार पर ड्रग अलर्ट जारी किया जाता है। सितंबर महीने की रिपोर्ट आने के बाद सात कंपनियों के सैंपल फेल पाए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Diwali 2024: पटाखों का धुआं आंखों के लिए खतरनाक, काम आएंगी ये 5 टिप्स
सितंबर में 49 दवाएं हुईं टेस्ट में फेल
सीडीएससीओ ने सितंबर की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कुल 49 दवाइयां टेस्ट में खरी नहीं पाई गई हैं। पिछले महीने सीडीएससीओ ने कुल 3 हजार दवाओं को टेस्ट किया था, जिसमें 49 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल रहीं हैं।
संबंधित खबरें
क्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
12 mins agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
1 hr agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
2 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
3 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
17 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
22 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines