Diwali 2024: पटाखों का धुआं आंखों के लिए खतरनाक, काम आएंगी ये 5 टिप्स

Diwali 2024: दिवाली यानी रोशनी और अच्छे-अच्छे पकवानों का त्योहार। इस उत्सव में लोग रात को पटाखे जलाते हैं। चारों ओर पटाखों का धुआं होता है, जो हमारी आंखों को प्रभावित करता है। इन 5 टिप्स की मदद से अपनी आंखों की सुरक्षा करें।

Diwali 2024

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Diwali 2024: दिवाली आने में बस 1-2 दिन का समय है। लगभग हर कोई इस पर्व की तैयारियां कर चुका होगा, वहीं कुछ लोग अभी भी इसकी तैयारियों में व्यस्त होंगे। दिवाली पर लोग बढ़िया-बढ़िया पकवान पकाते हैं। एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देते हैं। इसके साथ एक और चीज है जो इस त्योहार को पूरा करती है। ये चीज हैं पटाखे। दिवाली पर बच्चे हों या बड़े, हर कोई पटाखे जलाता है। इन पटाखों का धुआं, हर तरफ फैला होता है। इस धुएं से कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं, उन्हीं में से एक है आंखों में जलन होना। पटाखों का धुआं हमारी आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके।

विज्ञापन

पटाखों के धुएं से आंखों को बचाना जरूरी क्यों है?

दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले प्रदूषण से आंखों को बचाना बहुत जरूरी है क्योंकि पटाखों में बारूद होता है और कई प्रकार के अलग-अलग हानिकारक पदार्थ होते हैं। इसके धुएं से आंखों में जलन, संक्रमण और अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

1. सेफ्टी के लिए चश्मा पहनें

पटाखे जलाते समय हमेशा सुरक्षा के लिए  चश्मा पहनें। ये आपके आंखों को धुएं, रसायनों और  पटाखों से निकलने वाले छोटे टुकड़ों से बचाएगा।

विज्ञापन

2. धुएं से दूर रहें

विज्ञापन

जहां अधिक पटाखे जलाए जा रहे हो, वहां जाने से बचें। अगर आपकी आंखें सेंसिटिव हैं तो घर के अंदर ही त्योहार मनाएं। यदि पटाखे नहीं जला रहे हैं तो भी आप धुएं से खुद को बचा सकते हैं। ज्यादा धुएं में रहना आंखों में जलन और लालिमा पैदा कर सकता है।

3. आंखों को धोएं

विज्ञापन

दिवाली के पर्व पर कुछ दिनों पहले से ही लोग पटाखे और बम फोड़ने लगते हैं, ऐसे में पहले से ही धुआं और पॉल्यूशन की समस्या होने लगती है। जब भी बाहर से घर आए तो आंखों को पानी से धोना ना भूलें। अगर दिवाली के दिन आप पटाखों के आसपास ज्यादा हैं, तो घर लौटने पर अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोएं। इससे आंखों पर जमा धूल और पटाखों का धुआं साफ होगा।

Diwali Eye Care Tips

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

4. आई ड्रॉप का उपयोग करें

दिवाली आने से पहले ही देश के कुछ इलाकों में पॉल्यूशन की मात्रा बढ़ी हुई है। ऐसे में उस दिन प्रदूषण का और बढ़ना तय है। इसके कारण आंखें सूखने लगती हैं, तो आप किसी डॉक्टर से लिखवा कर आई ड्रॉप का उपयोग कर सकते हैं। यह आपकी आंखों को हाइड्रेट रखेगा और जलन को कम करेगा।

विज्ञापन

5. पटाखे जलाते समय दूरी बनाएं

पटाखे जलाते समय उनसे उचित दूरी बनाए रखना जरूरी है ताकि आंखें सेफ रह सकें। अगर आप पास से पटाखा फोड़ते हैं, तो इससे आंखों में चिंगारी या धुआं पहुंच सकता है। कई बार पास से पटाखा फोड़ने से आंखों में चोट लगने का खतरा भी होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ