Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 : उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटें आती हैं और पांचों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। पांचों सीटों पर भाजपा की पकड़ काफी मजबूत है। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी का लक्ष्य इस बार भी पिछले प्रदर्शन को दोहराने का है। यहां हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल-उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र हैं जहां मतदान होना है।
नैनीताल के एसएसपी ने बताया कैसे हो रही है वोटिंग के लिए तैयारियां
किस सीट पर कौन है चुनावी मैदान में?
प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। यहां की नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट से मौजूदा सांसद अजय भट्ट चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को खड़ा किया है। टिहरी गढ़वाल से भी भाजपा ने वर्तमान सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने यहां से जोत सिंह गुनसोला को उतारा है। अल्मोड़ा से भी भाजपा ने मौजूदा सांसद अजय टमटा पर दांव आजमाया है जिनके सामने कांग्रेस की ओर से प्रदीप टमटा हैं।
हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट दिया है। यहां से फिलहाल रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हैं। रावत के सामने कांग्रेस ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल सीट से भाजपा ने वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत की जगह अनिल बलूनी पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से इस बार गणेश गोडियाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
देहरादून म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ऐसे कर रहा मतदान करने की अपील
पिछले चुनाव में कैसा रहा था परिणाम?
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें पिछले और उससे पहले के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के खाते में आई थीं। ऐसे में कांग्रेस के सामने यह राज्य एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। उसके सामने इस राज्य में भाजपा को कमजोर करने का लक्ष्य है। हालांकि, अभी तक यही देखा गया है कि हिमालय की वादियों में बसा यह राज्य चुनावी मौसम में भगवा रंग में ही रंगा हुआ नजर आता है। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं।
कौन सा प्रत्याशी कहां से डालेगा वोट?
नैनीताल से भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट हल्द्वानी के रानीखेत में तो कांग्रेस प्रत्याशी कालाढूंगी में वोट डालेंगे। अल्मोड़ा से भाजपा के अजय टमटा अल्मोड़ा में और कांग्रेस के प्रदीप टमटा बागेश्वर में मतदान करेंगे। पौड़ी गढ़वाल से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी पौड़ी के खोला में और कांग्रेस के गणेश गोदियाल पौराडी में वोट डालेंगे। हरिद्वार से भाजपा कैंडिडेट त्रिवेंद्र रावत देहरादून की डिफेंस कॉलोनी और कांग्रेस के वीरेंद्र रावत बागेश्वर में मतदान करेंगे। टिहरी से बीजेपी की माला राज्य लक्ष्मी नरेंद्र नगर और कांग्रेस के जोत सिंह मसूरी में वोट डालेंगे।
ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट को घर बैठे करें डाउनलोड, जानें क्या है प्रोसेस
ये भी पढ़ें: वोटर ID नहीं है तो भी दे सकते हैं वोट, ये कागज हैं जरूरी
ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम? जानें पूरी प्रक्रिया
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
13 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
16 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
17 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines