Uttarakhand: देहरादून में पथराव के बाद छात्रों पर लाठीचार्ज, अब सरकार और अधिकारियों ने दिए ये जवाब
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Uttarakhand: उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में गुरुवार को पथराव के बाद युवाओं पर लाठीचार्ज हो गया। कांग्रेस भी युवाओं के साथ खड़ी हो गई है। पूरे घटनाक्रम को देखते हुए सरकार और शीर्ष अधिकारी अब बयान जारी कर रहे हैं।सीएम धामी से लेकर सचिवालय के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। सीएम ने तो मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश तक दिए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड की अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राधा रतूड़ी ने कहा कि ‘बेरोजगार युवा संगठन’ के कुछ लोग मिलने आए थे। हमने उनसे शांतिपूर्वक परीक्षा की तैयारी करने की अपील की थी। सरकार का उद्देश्य निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से परीक्षा करना है। हम देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून ला रहे हैं।
Dehradun | Yesterday’s protest has continued till today. Some students are sitting inside the premises, rest are protesting and sitting outside: KS Naganyal, IG Garhwal on paper leak & unemployment protest pic.twitter.com/3qXiLaBozQ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 10, 2023
उन्होंने बताया कि इस कानून को कल यानी गुरुवार को सीएम ने मंजूरी दे दी थी। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसे कानून बनाया जाएगा। इस कानून में आजीवन कारावास से लेकर 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने की कड़ी कार्रवाई के कई प्रावधान हैं। इससे आरोपियों की संपत्ति भी कुर्क की जा सकती है।
उत्तराखंड के सीएम पीएस धामी ने कहा कि हम हर कीमत पर छात्रों का भला चाहते हैं, इसलिए हमने आने वाली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए परीक्षा रद्द की और नई तारीखें जारी कीं। नई तारीखें जारी होने के साथ ही राज्य परिवहन की बसों में परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त सवारी उपलब्ध कराई गई।
Some people from 'Berojgar Yuva Sangthan' came to meet me. I requested them to prepare for exams peacefully. Govt's objective is to organise exams in a fair and transparent manner. We are bringing country's strictest anti-copying law: Uttarakhand Additional Chief Secy (Home) pic.twitter.com/qMd96bm3Rd
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 10, 2023
सीएम ने बताया कि हम एंटी चीटिंग ऑर्डिनेंस लाएंगे। राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद हमने इसे राज्यपाल के पास भेजा है। हमने यह भी तय किया है कि अब होने वाली सभी परीक्षाएं इस एंटी-चीटिंग अध्यादेश के अनुसार होंगी।
पेपर लीक और बेरोजगारी विरोध प्रदर्शन मामले पर आईजी गढ़वाल केएस नागन्याल ने कहा कि देहरादून में कल का विरोध अभी तक जारी है। कुछ छात्र परिसर के अंदर बैठे हैं, बाकी बाहर बैठकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। छात्रों की मांगों को बीती रात पूरा कर दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: