हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Karnprayag Sinking: जोशीमठ के बाद एक और बड़ी आपदा, कर्णप्रयाग में दरकने लगे मकान, खाली कराए सभी भवन

विज्ञापन

Karnprayag Sinking: उत्तराखंड (Uttarakhand) में प्राकृतिक आपदा (Uttarakhand Disaster) थमने का नाम नहीं ले रही है। जोशीमठ (Joshimath Sinking) में भारी नुकसान के बाद चमोली जिले के कर्णप्रयाग में भी आपदा ने अपना विकराल रूप दिखाने शुरू कर दिया है। हालांकि जोशीमठ में जमीन धंसाव के साथ ही कर्णप्रयाग (Karnprayag Sinking) में भी मकानों में दरारें देखी जा रही थीं, लेकिन अब दरारों वाले मकानों की संख्या बढ़ती जा रही है।

और पढ़िए –Sid Kiara Wedding: राॅयल वेडिंग का हिस्सा बनने सूर्यगढ़ पहुंचा अंबानी परिवार, अब 6 फरवरी नहीं इस तारीख को होगी शादी

इन दो क्षेत्रों में टीमों ने किया निरीक्षण

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक चमोली जिले के कर्णप्रयाग तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने बद्रीनाथ हाईवे के पास स्थित आईटीआई क्षेत्र के बहुगुणा नगर और सब्जी मंडी के ऊपरी हिस्से में भू-धंसाव से दरके भवनों का निरीक्षण किया। हालांकि यहां कई बार टीमों ने पहुंच कर निरीक्षण किया है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Jaipur News: विधायक के विरोध का अनोखा तरीका, सेंट्र्ल पार्क में अपने समर्थकों के साथ रनिंग ट्रैक पर लगा रहे दौड़

8 इमारतों की स्थिति बेहद चिंताजनक

जानकारी के अनुसार मौके पर निरीक्षण के बाद तहसील प्रशासन को मौके पर 25 घरों में बड़ी दरारें मिली हैं, जिनमें से 8 घर बेहद असुरक्षित स्थिति में पाए गए हैं। प्रशासन ने इन 8 इमारतों को असुरक्षित घोषित कर दिया है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों ने अपने-अपने भवन खाली कर दिए हैं। सभी को कर्णप्रयाग नगर पालिका के रैन बसेरों में स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन

और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola