उत्तराखंड तक होगा 'नमो भारत रेल' का विस्तार! मेरठ से इस शहर तक ट्रैक बिछाने की तैयारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर को हरिद्वार और ऋषिकेष तक एक्सपैंड करने का प्लान बना रही है, जिससे राज्य के आम लोगों को काफी फायदा होगा. लगभग 150 किलोमीटर रूट के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट का सर्वे जल्द ही शुरू हो सकता है.

NAMO Bharat Rail

AI Image

विज्ञापन

मुख्य बिंदु

  • उत्तराखंड की सरकार नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर के विस्तार का प्लान बना रही है. अब तक ये रेल लिंक दिल्ली से मेरठ तक है, जो आगे चलकर हरिद्वार और ऋषिकेष तक जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है.
  • इस नए रेल कोरिडोर से उत्तराखंड और यूपी के लोगों को बड़ा फायदा होगा. लोकल टूरिज्म भी बेहतर होने की उम्मीद है, इससे अर्थव्यवस्था भी बेहतर होगी, साथ ही सड़क पर बढ़ता ट्रैफिक भी कम हो सकता है.
  • नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से शुरू होगा और उत्तराखंड में एंट्री करने से पहले मुजफ्फरनगर से होकर गुजरेगा. जो लोग जल्द और किफायती सफर चाहते हैं, उनके लिए ये गुड न्यूज है.

Namo Bharat Rail Extension from Meerut to Rishikesh: उत्तराखंड ‘नमो भारत’ रैपिड रेल नेटवर्क को राज्य के करीब लाने की योजना पर आगे बढ़ रहा है. अधिकारी ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (RRTS) को मेरठ से ऋषिकेश तक बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. इस प्रस्तावित विस्तार से मेरठ का मोदीपुरम इलाका लक्ष्मण झूला क्षेत्र से जुड़ जाएगा, जिससे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच यात्रा का एक तेज कॉरिडोर बनेगा.

विज्ञापन

दोनों राज्यों की सरकारें सहमत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सरकारों तथा ‘नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन’ (NCRTC) के बीच बातचीत के बाद इस प्रस्ताव को गति मिली है. खबरों के मुताबिक, सभी पक्ष इस विस्तार के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए हैं और तकरीबन 150 किलोमीटर लंबे रूट के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) का सर्वे जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है.

टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रोजेक्ट के संभावित फायदों पर जोर देते हुए कहा कि इससे दिल्ली-एनसीआर एरिया के साथ ट्रांसपोर्ट लिंक मजबूत होगा और साथ ही टूरिज्म, तीर्थयात्रा और कमर्शियल ग्रोथ को भी बढ़ावा मिलेगा. सीएम ने कहा, ‘मेरठ से ऋषिकेश तक ‘नमो भारत’ रेल सेवा का विस्तार उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को एक नई दिशा देगा. तीर्थयात्रियों, सैलानियो और स्थानीय निवासियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधाओं का फायदा मिलेगा.’

रूट क्या होगा?

प्रस्तावित रूट के मुताबिक, ये कॉरिडोर मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से शुरू होगा और उत्तराखंड में एंट्री करने से पहले मुजफ्फरनगर से होकर गुजरेगा. इसके बाद यह रुड़की, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे अहम शहरों से होते हुए लक्ष्मण झूला के पास खत्म होगा. कुल रूट की लंबाई में से तकरीबन 72 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश में और लगभग 78 किलोमीटर का हिस्सा उत्तराखंड में होगा. प्रोजेक्ट पूरा होने पर क्षेत्रीय आवागमन में सुधार, यात्रा के समय में कमी और जुड़े हुए क्षेत्रों में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ