Uttarakhand Former CM Harish Rawat Car Accident: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार मंगलवार देर रात हल्द्वानी से उधम सिंह नगर के काशीपुर जाते समय डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि हादसे में हरीश रावत को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। हादसे के बाद सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट की। इसमें लिखा कि टक्कर के बाद उन्हें हल्की चोटें आई हैं। डॉक्टरों से जांच कराई है।
पूर्व सीएम के सुरक्षा अधिकारी भी घायल
न्यूज साइट एचटी के अनुसार, उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक्स पर लिखा, डॉक्टरों ने कहा कि सब कुछ ठीक है और मुझे छुट्टी दे दी गई। कुछ दोस्तों ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिससे लोगों और समर्थकों में चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। मैं एक दम ठीक हूं और मेरे सहकर्मी भी ठीक हैं।
यह भी पढ़ेंः आजम खान के सहारे मुस्लिमों को साधने में जुटी कांग्रेस, वेस्ट यूपी के कई नेताओं को शामिल करने की तैयारी!
रात को सवा 12 बजे हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दुर्घटना के कारण उनके सीने में चोट लगने की खबरें थीं। सामने आया है कि हरीश रावत के साथ यात्रा कर रहे उनके निजी सुरक्षा अधिकारी और अन्य सहयोगियों को भी चोटें आईं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हादसा रात करीब 12:15 बजे हुआ, जिसमें रावत को चोटें आईं, जबकि उनके ड्राइवर और गनर बाल-बाल बच गए। सीने में दर्द की शिकायत के बाद रावत को अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ेंः चार धाम यात्रा को लेकर ताजा अपडेट, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तारीख तय
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
17 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines