हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

रामलला के दर्शन करके भावुक हुए उत्तराखंड के CM धामी, बोले- इतनी खुशी कि अयोध्या में बनाएंगे गेस्ट हाउस

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami: प्रभु श्रीराम के दर्शन के बाद सीएम धामी भावुक हो गए और इसी समय उन्होंने राज्य अतिथि गृह की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से जो लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आएंगे उन्हें इस राज्य अतिथि गृह में समय बिताने और रहने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए रामलला के दर्शन

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपने कुछ खास कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन करने को अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे। प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के बाद सीएम धामी बेहद भावुक हो गए। इस दौरान सीएम धामी और उनके साथी पूरी तरह से राम भक्ति में डूबे हुए दिखाई दिए। सीएम धामी ने तो इस दौरान एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वह अयोध्या में अतिथि गृह बनाने वाले है।

सीएम धामी की बड़ी घोषणा 

मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में उत्तराखंड के लोगों के लिए राज्य अतिथि गृह बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। यह अतिथि गृह 4700 वर्ग मीटर में बनने वाला है, जिसकी जमीन खरीदने के लिए उत्तराखंड सरकार ने 32 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर ली गई है। सीएम धामी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए उत्तराखंड से जो लोग अयोध्या पहुंचने वाले हैं उन सभी राम भक्तों को इस राज्य अतिथि गृह में समय बिताने और रहने की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: सुहागरात पर रची साजिश, महज 5 दिन चली शादी, पत्नी ने पति को क्यों दी दर्दनाक सजा?

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी अपने मंत्रिमंडल के मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, डॉ धन सिंह रावत, प्रेमचंद अग्रवाल और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ सबसे पहले अयोध्या महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। इसके साथ सीएम धामी ने अपने सहयोगियों के साथ राम जन्मभूमि के लिए रवाना हुए। राम मंदिर पहुंचे के बाद मुख्यमंत्री धामी ने रामलला के दर्शन किए और पूजा की। इस दौरान सीएम धामी भावुक हो गए। इसी समय उन्होने राज्य अतिथि गृह की घोषणा की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें