Uttarakhand Cabinet Approves UCC Draft Report: उत्तराखंड में जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू किया जाएगा। रविवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की अध्यक्षता में सीएम आवास पर हुई बैठक में कैबिनेट ने यूसीसी रिपोर्ट को मंजूरी दे दी। इसे 6 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा।
यूसीसी को अपनाने वाला देश का पहला राज्य होगा उत्तराखंड
अगर विधानसभा में यूसीसी बिल पारित हो जाता है तो उत्तराखंड यूसीसी को अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट के साथ हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस सत्र में वे विधानसभा में यूसीसी बिल को पेश करेंगे। उससे पहले की सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इससे पहले, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में धामी ने शुक्रवार को कहा कि यूसीसी का कार्यान्वयन भाजपा द्वारा अपनाए गए संकल्प के अनुरूप होगा। उन्होंने कहा कि यूसीसी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: असम में लागू होगा UCC, बहुविवाह पर भी लगेगा प्रतिबंध? CM सरमा ने दिए संकेत
पांच सदस्यीय पैनल का गठन
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की रिटायर जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया था, जिसने दो फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक बड़ा दस्तावेज सौंपा। इसमें कहा गया था कि राज्य में यूसीसी लागू होने का समय अब आ गया है। यूसीसी मसौदा पैनल में रिटायर जज रंजना प्रकाश देसाई के अलावा, सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह और दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल भी शामिल हैं।
राज्य में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
बता दें कि यूसीसी बिल के विधानसभा में पेश होने से पहले राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के मुताबिक, सभी उच्च अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में शांति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि कुछ संगठन यूसीसी विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘कौड़ियों के भाव में बने स्टूडियो’ में युवक ने दी ऐसी परफार्मेंस, मुरीद हुए अरबपति हर्ष गोयनका
संबंधित खबरें
यूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
3 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
4 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
16 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
21 hrs agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 day agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
1 day agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 day agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 day agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
1 day agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines