उत्तराखंड में आज बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही धर्म नगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। देश के कोने-कोने से लोग उत्तराखंड पहुंचे और हरकी पैड़ी समेत अलग-अलग गंगा के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। बैसाखी के पर्व पर गंगा स्नान को लेकर खास मान्यता है। जानकारी के अनुसार, हरकी पैड़ी गंगा के घाट पर सुबह 4 बजे से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
सीएम धामी ने बैसाखी की बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेश के लोगों को ‘बैसाखी’ पर्व की बधाई दी है। इस खास मौके पर सीएम धामी ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह और भाईचारे का भी पर्व है। इसके साथ ही उन्होंने मां गंगा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने की कामना की है।
बैसाखी पर गंगा स्नान का महत्व
मान्यता है कि बैसाखी पर गंगा स्नान करने का खास महत्व है। श्रद्धालुओं के अनुसार हरकी पैड़ी समेत अलग-अलग गंगा के घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। मान्यता है कि जिन लोगों के काम में रुकावट आती है, वे बैसाखी के दिन गंगा स्नान करने और दान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जिन लोगों के काम रुके हुए होते हैं, वे पूरे हो जाते हैं। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि आज के दिन गंगा में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें: Bihar: कटिहार में क्यों हो रहा प्रदर्शन? तख्तियां लेकर सड़कों पर बैठा मुस्लिम समुदाय
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वहीं, बैसाखी पर्व में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने ट्रैफिक समेत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हरिद्वार में पूरे मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 13 जोन और 40 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही क्राउड मैनेजमेंट के लिए हर जगह पर पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। इस मेले में सादे कपड़ों में कई पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। पूरे मेला क्षेत्र की मॉनिटरिंग खुद SSP हरिद्वार परमेंद्र डोभाल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, क्रैश से पहले टूटा संपर्क
2 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
20 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
23 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines