Ankita Bhandari Murder: उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऋषिकेश (Rishikesh) में अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) में पुलकित आर्य (Pulkit Arya) समेत तीनों आरोपियों ने चार्जशीट दाखिल होने के बाद नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट (Narco and Polygraph Tests) कराने से इनकार कर दिया।
आरोपियों की ओर से पेश वकील ने कोटद्वार में न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने यह स्पष्ट नहीं किया कि चार्जशीट दाखिल करने के बाद वह नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट क्यों कराना चाहता है।
और पढ़िए – Delhi Crime News: दिल्ली में 5 साल की बच्ची से रेप का मामला, महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस
17 दिसंबर को दाखिल की थी चार्जशीट
बता दें कि आरोपियों की असहमति के बाद न्यायिक दंडाधिकारी कोटद्वार भावना पांडेय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन जनवरी 2023 की तारीख तय की है। इससे पहले 17 दिसंबर को उत्तराखंड पुलिस ने 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
500 पन्नों की चार्जशीट में 100 लोगों के बयान
उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वी मुरुगेसन ने बताया था कि हम इस मामले में 90 दिनों के भीतर 500 पन्नों की चार्जशीट दायर करने जा रहे हैं। इसमें लगभग 100 लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। विशेष जांच दल की प्रभारी पी रेणुका देवी हैं। उन्होंने बताया कि चार्जशीट भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम (आईबीपीए) की संबंधित धाराओं के तहत दायर की गई है।
और पढ़िए –Kanhaiya Lal Murder Case: दो पाकिस्तानी समेत 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
इन धाराओं में लगी है चार्जशीट
उन्होंने बताया था कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 120बी, 354ए और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम की 5(1)वी के तहत चार्जशीट कोर्ट भेजी जा रही है। नार्को टेस्ट और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक 4 दिसंबर तक उत्तराखंड पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच लगभग पूरी कर ली। अब आरोपियों का नार्को टेस्ट बाकी है, जिसके लिए उन्होंने कोटद्वार कोर्ट से तीनों आरोपियों का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगी है।
22 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पी रेणुका देवी ने बताया कि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य और आरोपी सौरभ ने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति दे दी है, जबकि तीसरे आरोपी अंकित ने 10 दिन का समय मांगा है।
ये है अंकिता भंडारी हत्याकांड
भाजपा से निष्कासित नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी का शव 24 सितंबर को ऋषिकेश में चिल्ला नहर से बरामद किया गया था। बताया गया है कि शव मिलने से करीब छह दिन पहले से अंकिता लापता था। इसके बाद पुलकित आर्य को कथित तौर पर कहासुनी के बाद नहर में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
44 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
16 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
17 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
19 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
21 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines