Almora Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए बस हादसे ने सन्न कर दिया है। ये हादसा रामनगर से 35 किलोमीटर पहले मरचूला क्षेत्र में हुआ। जहां 43 सीटर बस 650 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे की शुरुआती वजह ओवरलोडिंग मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि इस बस में 55 लोग सवार थे। संकरे मोड़ के पास चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ये खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 36 लोगों की जान जा चुकी है। हादसे के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 8 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के नाम सामने आए हैं।
इन लोगों ने गंवाई जान
इसमें भैरंगखाल के दिनेश, रामनगर की चारू, मनोज, बरात के दीपू, गोपी, मानवी, सुनडोला के आदित्य, दिगोली धुमाकोट की सोनी, बिरखेत के दिलबर, बोहरा के प्रवीण, खेतूबाखल के परवीन, रूडोली के नीरज, परसोली के धनपाल, डोबा के आदित्य, उड़ीमल्ला की शंका, मझेड़ा के दर्शनलाल, जामड़ी के रवि, कैनाथ मल्ला की मीनाक्षी, सलोनी, आम पोखरा के रविंद्र, धूमाकोट की रश्मि, दयावंती, शुभम, विशाल और रणथमनल के बनवारी का नाम शामिल है।
एक्शन में धामी सरकार
इस बस हादसे के बाद उत्तराखंड की धामी सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद परिवहन मुख्यालय की ओर से जांच दल का गठन कर दिया गया है। इसके अलावा पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं।
Bus Accident Almora
ये भी पढ़ें: 50 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों की मौत की आशंका; 36 शव निकाले गए
एक्शन मोड में प्रशासन
इसके साथ ही सीएम धामी ने पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के स्वजनों के लिए 4-4 लाख और घायलों के लिए एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। हादसे के बाद प्रशासन भी एक्शन मोड में है। प्रशासन का कहना है कि परिजन घायलों के उपचार और अन्य किसी भी सहायता के लिए देहरादून उप-जिलाधिकारी ऋषिकेश से सम्पर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: अल्मोड़ा में छोटी सी चूक ने ले ली 36 यात्रियों की जान, हादसे का असली सच क्या?
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
32 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
5 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
7 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
7 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
9 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
10 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
11 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
13 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines