यूपी में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 35 जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

राजधानी में अप्रैल के महीने में चिलचिलाती धूप के बीच आज मौसम हुआ खुशनुमा हो गया। प्रदेश में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने करीब 35 जिलों में आने वाले दो दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

UP Weather Update

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मौसम ने करवट ली है। राज्य में काले बादलों के साथ तेज बारिश देखने को मिली। आज सुबह से ही सूरज नहीं नजर आया था। ज्यादातर जिलों में सुबह से अब तक हल्का अंधेरा छाया रहा। इस बारिश ने तपिश और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, बीते कई दिनों से लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। इस दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। आज राज्य में झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। जानिए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए मौसम का क्या अपडेट दिया है।

यूपी में मौसम हुआ सुहाना

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए आज बारिश का अलर्ट जारी किया था। अभी राजधानी लखनऊ से तेज बारिश के वीडियो सामने आए हैं। बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। आने वाले दो दिनों के लिए तेज हवाओं, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान करीब 35 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

किन जिलों के लिए अलर्ट जारी?

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, एसके नगर, कुशीनगर, अयोध्या, गोरखपुर, अम्बेडकर नगर, देवरिया, अमेठी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सौनपुर, प्रयागराज, चंदौली, चित्रकूट और मिर्जापुर समेत 35 जिलों का नाम शामिल है। आपको यह भी बता दे मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट के साथ ही किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अभी रबी की फसल खेतों में खड़ी है, अगर तेज हवा और बारिश हुई तो गेहूं की फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ जाएगा।


ये भी पढ़ें: भीड़ ने तोड़े आरोपी के हाथ-पैर, X-Ray में मिले 15 फ्रैक्चर, मुरादाबाद में सामने आया मामला

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ