रायबरेली में मेरठ जैसी 'मुस्कान'; प्रेमी संग मिलकर ली पति की जान

रायबरेली में मेरठ की मुस्कान जैसी वारदात हुई है, जहां रूबी नाम की महिला ने अपने प्रेमी सुनील संग मिलकर पति मनीष सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का है।

Raebareli Case

Raebareli Case

Raebareli Case: रायबरेली में भी मेरठ की मुस्कान जैसी एक और ‘मुस्कान’ मिली है। दोनों के कारनामे मकसद और अंजाम सब सेम टू सेम हैं। मुस्कान रस्तोगी ने जिस तरह अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की जान ली। उसी तरह रायबरेली की रूबी ने प्रेमी सुनील संग मिलकर पति मनीष सैनी को मार डाला। ये मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का है जिसमें प्रेमी के चक्कर पति को मौत के घाट उतार दिया गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन

आशिकी की भेंट चढ़ा मनीष

मेरठ की तरह रायबरेली में भी एक पति अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग की वजह से अपनी जान गवा बैठा। बीडीसी सदस्य मनीष सैनी की हत्या उसकी पत्नी रूबी ने प्रेमी सुनील के साथ मिलकर की। इसके बाद लाश को फेंक दिया, और ऐसे अनजान बन गए जैसे कुछ हुआ ही न हो। मनीष के लापता होने पर घरवालों ने इसकी खबर पुलिस में दी तो पूरा सच सामने आया।

विज्ञापन

क्यों किया मनीष का मर्डर

दरअसल मनीष को रूबी पर पहले से ही शक था। वो अपने ससुराल में आयोजित भंडारे में गया तो उसे पता चला कि रूबी खेत की ओर गई है। वो भी वहां पहुंचा और जो देखा उसे देख पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल रूबी अपने प्रेमी के साथ खेत में गलत काम कर रही थी। मनीष को वहां देख पहले तो दोनों डर गए और फिर उन्होंने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सुनील और रूबी ने मनीष की लाश को जंगल में फेंक दिया।

विज्ञापन

जेल पहुंचे रूबी और उसका प्रेमी

मनीष के घरवालों को जब इस बात का संदेह हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस वालों ने छानबीन की तो उनका शक रूबी पर गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसके बताए अनुसार शव भ बरामद कर लिया गया। उसने अपने प्रेमी के बारे में भी सब सच बता दिया। अब मुस्कान और साहिल की ही तरह रूबी और सुनील भी जेल की सलाखों के पीछे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ