उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। योगी सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कानुपर देहात के अकबरपुर थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। राज्यमंत्री का आरोप है कि थाना प्रभारी ने बिना जांच पड़ताल किए फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी की यह हरकत बहुत गंभीर है। राज्यमंत्री ने प्रभारी पर एक्शन लेने की मांग को लेकर थाने के गेट पर धरना शुरू कर दिया है। इस खबर के बाद कानपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राज्यमंत्री को समझाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि थाना प्रभारी पर एक्शन होने के बाद ही धरना खत्म किया जाएगा।
थानेदार ने दर्ज किया फर्जी मुकदमा
बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता और समर्थकों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने के बाद योगी सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला गुरुवार दोपहर अकबरपुर थाने पहुंचीं थी। उनका आरोप है कि थाना प्रभारी गलत तरीके से उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। राज्यमंत्री का कहना है कि पुलिस लाइन के पास बदलापुर में उनकी निधि से सड़क बन रही है। स्थानीय सभासद शमशाद ने अभद्रता करते हुए काम रुकवा दिया। इस पर ठेकेदार ने सभासद के खिलाफ सरकारी में बाधा डालने और रंगदारी का मुकदमा अकबरपुर थाने में दर्ज कराया था। मंत्री का आरोप है कि इसके बाद थानेदार ने राजनीतिक दबाव का हवाला देते हुए पार्टी के कार्यकर्ता शिवा पांडेय और कई समर्थकों के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखवा दिया। मंत्री ने इस मुकदमे को गलत और झूठा बताया है।
ये भी पढ़ें: Video: गोरखपुर PAC ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनी महिलाओं का हंगामा, बदहाल व्यवस्थाओं पर खोली पोल
डीजीपी से की शिकायत
राज्यमंत्री ने इस पूरे प्रकरण को लेकर डीजीपी से फोन पर बात की है। उन्होंने मामले की शिकायत डीजीपी से की है। इस बीच स्थानीय पुलिस अधिकारी राज्यमंत्री को समझाने में जुटे हैं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक मुकदमा खत्म नहीं किया जाता और इंस्पेक्टर को हटाया नहीं जाता है तब तक वह धरने पर बैठी रहेंगी।
जांच के बाद होगा एक्शन
इस मामले में एसपी अरविंद मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। राज्यमंत्री से बात कर उनका पक्ष सुना गया है। थाना प्रभारी पर लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में अगर लापरवाही या पक्षपात पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा
ये भी पढ़ें: छांगुर बाबा केस में पुलिसकर्मी सस्पेंड, धर्मांतरण में मिलीभगत और पीड़िता को धमकाने का आरोप
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
53 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines