Video: गोरखपुर PAC ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनी महिलाओं का हंगामा, बदहाल व्यवस्थाओं पर खोली पोल

यूपी के गोरखपुर में पीएसी ट्रेनिंग सेंटर पर ट्रेनी महिलाओं ने जोरदार हंगामा कर दिया है। उनके मुताबिक महिलाओं की सेफ्टी को लेकर कोई अच्छी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। क्या है पूरा मामला, जानिए।

UP Gorakhpur Womens Protest

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बिछिया स्थित पीएसी कैंप के बाहर आकर ट्रेनी महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ महिलाएं तो ट्रेनिंग सेंटर से रोती हुईं बाहर आ गई। इसके अलावा उन महिलाओं ने सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। महिलाओं ने हंगामा कर रास्ते भी जाम कर दिया। वहीं, एक महिला ने तो गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सेंटर के बाथरूम में कैमरे लगा रखे हैं। कुछ लड़कियों ने बताया कि 360 लड़कियों की जगह सेंटर के अंदर 600 लड़कियों को रखा जा रहा है। उनके न तो खाने-पीने का अच्छा बंदोबस्त है और न पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। इसके ट्रेनिंग सेंटर पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में फिलहाल महिला सिपाहियों के हंगामे करने के बाद फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरा मामला जानने के लिए देखें ये वीडियो… 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ