---विज्ञापन---

UP Monsoon Update: यूपी में कब आएगा मानसून, जानें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

UP Monsoon: उत्तर प्रदेश में इन दिनों फिर से मौसम बदलता दिख रहा है। कुछ समय बारिश के बाद ठंडक का एहसास हो रहा था, लेकिन अब राज्य में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, प्रदेश में मानसून कब तक आएगा, इसका अपडेट भी सामने आया है।

---विज्ञापन---

UP Monsoon Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश का भी हाल है। यूपी में अभी लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज 30 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है, क्योंकि यहां पर मानसून दस्तक देगा। अभी पहाड़ी इलाकों में मानसून पहुंच चुका है। आज से हिमाचल में बारिश की शुरुआत होने की संभावना है। जानिए कितने दिनों में राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

किन जिलों में चलेगी लू?

मौसम विभाग ने आज जिन जिलों के लिए लू की संभावना जताई है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी के आसपास के क्षेत्रों का नाम शामिल है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने की संभावना जताई गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नोएडा शहर की बदलेगी सूरत, सीईओ के इस प्लान पर अफसर करेंगे काम

---विज्ञापन---

यूपी में कब तक आएगा मानसून?

उत्तर प्रदेश वालों के लिए इस गर्मी के मौसम में राहत की खबर है, क्योंकि मानसून प्रदेश में जल्द ही दस्तक देने वाला है। दरअसल, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट दिया है, जिसमें बताया गया कि उत्तर प्रदेश में 20 जून 2025 को मानसून आ सकता है। इसके बाद से ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो सकती है। वहीं, 18 से 20 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक दे सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यहां 25 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून के 27 मई तक केरल तट पर पहुंचने की संभावना है। यूपी में सबसे पहले गोरखपुर में 18 जून तक मानसून आ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: नोएडा की 20 से ज्यादा सोसायटियों में चलेगा बुलडोजर, अवैध इमारतों पर होगी मार्किंग

First published on: May 13, 2025 08:11 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola