नोएडा शहर की बदलेगी सूरत, सीईओ के इस प्लान पर अफसर करेंगे काम

Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने शहर को चमकाने का काम शुरू करने वाले हैं। इसे लेकर सीईओ ने सोमवार को अथॉरिटी के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने अपने प्लान से सभी अधिकारियों को रूबरू करा दिया है।

Noida News Noida Authority, नोएडा न्यूज, नोएडा अथॉरिटी

नोएडा अथॉरिटी शहर की बदलेगी सूरत

विज्ञापन

Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने सोमवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस दौरान उन्होंने शहर में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य जल्द ही शुरू करने के लिए कहा है। सीईओ ने ट्रैफिक बाधित करने वाले बिजली पोलों को भी शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं जिससे शहर में ट्रैफिक सुचारू हो सके।

सफाई अभियान के साथ होगी मरम्मत

सीईओ के मुताबिक, एमपी-3 रास्ते पर शशी चौक से सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने, सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-62 एनएच के मेट्रो के नीचे। फेस-2 सेमसंग रोड, सेक्टर-62 फोर्टिस अस्पताल के चारों ओर, हाजीपुर रोड सेक्टर-104 बाजार के सामने, सेक्टर-57, 58, 59 और सेक्टर-63 के बीच रास्ता इसके अलावा बह्मपुत्र बाजार के चारो ओर अट्‌टा बाजार, एमपी-2 सेक्टर-18 से अंडरपास से निठारी तक की सफाई की जाएगी। इसमें सिविल कार्य जैसे मरम्मत का काम भी होगा।

विज्ञापन

मानसून पहले होगी नालों की सफाई

सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून से पहले मुख्य नालों और सेक्टर की नालियों की सफाई एक महीने में पूरी की जाए। साथ ही सात दिन में नाले में तैयार रहा फ्लोटिंग मटेरियल हटाया जाए। नोएडा के 12 स्थानों को जीरो टालरेंस के लिए चयनित किया गया। इन 12 स्थानों में सफाई के लिए क्यूआरटी गठित की गई है। प्रत्येक क्यूआरटी में एक सुपरवाइजर और 10 कर्मचारी होंगे। यहां दो शिफ्टों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। डीएससी रास्ता सेक्टर-15 से मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-18 अंडरपास तक, सेक्टर-18 बाजार और दूसरे सेक्टरों में मौजूद नालों की भी सफाई की जाएगी।

ट्रैफिक के चलते बिजली पोल होंगे शिफ्ट

सीईओ के मुताबिक, सभी मेट्रो स्टेशन के नीचे स्थापित स्ट्रीट लाइट की क्षमता को बढ़ाई जाएगी। रजनीगंधा क्रासिंग सेक्टर-17 की ओर उद्योग मार्ग पर संदीप पेपर मिल के पास सड़क चौड़ीकरण में आ रहे बिजली पोलों को शिफ्ट किया जाएगा। केबिल को भूमिगत करने और सेक्टर-57 एवं 58 की बीच की रोड पर स्थापित ट्रासंफार्मर को शिफ्ट किया जाएगा। सेक्टर-62 फोर्टिस चौराहे पर रोड चौड़ीकरण में आ रहे बिजली पोलों को शिफ्ट किया जाएगा। एमपी-1 रोड पर आ रहे बिजली पोल स्ट्रक्चर को भूमिगत किया जाए। फेज-2 में बिजली डिफेक्ट ओवर हेड बिजली लाइन को शिफ्ट किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ