UP-Bihar Weather: बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदल रहा है। दिन में तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। बीती रात भी कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में आज भी तेज हवाएं चलने और कई क्षेत्रों में मेघगर्जन की संभावना जताई गई है। वहीं, बिहार में भी मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए आज दोनों राज्यों के किन जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में 18 जून के लिए मौसम विभाग ने अपडेट दिया है। आज जिन जिलों में मेघगर्जन/वज्रपात होने की संभावना है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौसी, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और रायबरेली का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का मामला जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें 14 लाख किसके खाते में गए
इसके अलावा, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोवा और झांसी में मेघगर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं (गति 40 से 50 किमी/घंटा) चलने की भी संभावना जताई गई है।
बिहार में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बिहार के कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिले के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं (50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक) के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें पश्चिम चंपारण, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, जमुई का नाम शामिल है। यहां पर आज हल्के से मध्यम दर्जे बारिश होने की संभावना है। मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में रेकी करके देते थे बाइक चोरी को घटना को अंजाम, चोरी की बाइकों सहित चार गिरफ्तार
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
2 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
2 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
3 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
3 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
12 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
21 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
23 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines