Viral Video: मेरठ में राष्ट्रगान पर युवक ने किया डांस, पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

Video Video, Meerut Video Video

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले के ईदगाह इलाके में राष्ट्रगान (National Anthem) का अपमान करने के आरोप में 20 साल के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोप है राष्ट्रगान चलाकर इन आरोपियों ने घर की छत पर डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना मेरठ जिले की है। जानकारी के मुताबिक मेरठ के ईदगाह इलाके में एक घर की छत पर साउंट सिस्टम में राष्ट्रगान चलाकर लड़कों ने कथित तौर पर डांस किया। वहीं पास में खड़े किसी शख्स ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद जिला पुलिस हरकत में आई।

देखें शर्मनाक वीडियो

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

मेरठ के रेलवे रोड थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 2 (राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही कहा कि यह भारतीय ध्वज संहिता का भी उल्लंघन है।

विज्ञापन

हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष ने की थी शिकायत

बताया गया है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष सचिन सिरोही ने रेलवे रोड थाने में धरना दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ