हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: दौड़ती स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर लड़की ने बनाई रील, अब नोएडा पुलिस ने ऐसे ठिकाने लगाई अकल

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में सड़क पर चलती स्कॉर्पियो (Scorpio) गाड़ी के बोनट पर बैठी लड़की। साथ में पंजाबी गाने की धमाकेदार धुन…। किसी ने यह स्टंट खुद को सोशल मीडिया पर फेमस करने के लिए ही बनाया होगा, लेकिन गलती से यह वीडियो (Viral Video) नोएडा पुलिस के हाथ लग गया है। पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर दी है। वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

अभी पढ़ें – बिहार में एक परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर की सुसाइड, जांच में पता चली यह वजह

पुलिस कार को जब्त किया, मुकदमा दर्ज  

नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सेक्टर-75 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एक महिला (लड़की) चलती हुई स्कॉर्पियो गाड़ी के बोनट पर बैठी हुई दिखाई दे रही है। यह खतरनाक है और किसी को गंभीर रूप से घायल कर सकता था। पहचान के बाद गाड़ी को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

बोनट पर बैठकर लड़की ने दिखाई अदाएं

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क पर धीमी गति से चल रही है। वीडियो रात का है, इसलिए गाड़ी की हैडलाइट भी ऑन हैं। गाड़ी के बोनट पर एक बैठी हुई है। वीडियो के साथ-साथ एक पंजाबी गाना भी चल रहा है। गाड़ी के बोनट पर बैठकर लड़की अपनी अदाएं दिखा रही है। ट्विटर पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करते हुए वीडियो को शेयर किया है।

अभी पढ़ें – SDRF ने नाव में फंसे लोगों को बचाया, हलक में आ गई थी जान

विज्ञापन

 

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1590367998719954944

पहले भी आए लड़कियों के स्टंट वाले वीडियो

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले भी नोएडा में एक लड़की का कार से स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ती कार का शीशा खोलकर एक लड़की कमर तक बाहर निकली हुई थी। कार के पीछे चल रहे एक अन्य कार वाले ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola