बिहार में एक परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर की सुसाइड, जांच में पता चली यह वजह

अस्पताल में भर्ती साक्षी

अस्पताल में भर्ती साक्षी

विज्ञापन

नवादा: बिहार के नवादा जिले में एक परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। एक पीड़ित अब भी अस्पताल में भर्ती है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार परिवार कर्ज से परेशान था। उन पर काफी कर्ज चढ़ गया था। जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इससे परेशान होकर उसने घर के पास जहर खा लिया।

अभी पढ़ें – Assam News: 13 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार, 6 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

नवादा पुलिस ने मरने वालों की पहचान केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी, 20 वर्षीय गुड़िया कुमारी, 19 वर्षीय शबनम कुमारी, और 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार शामिल थे। 18 वर्षीय साक्षी कुमारी अभी अस्पताल में भर्ती है। यह घटना न्यू एरिया गढ़ मोहल्ले की है। पूरा परिवार नवादा में किराए के मकान में रहता था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परिवार बिहार के रजौली का रहने वाला है। केदारनाथ गुप्ता फल बेचने का काम करते थे। व्यापार के लिए उन्होंने कर्ज लिया था। जिसे वह चुका पाने में असमर्थ थे। आसपास के लोगों ने बताया कि घर में इसी बात को लेकर काफी परेशानी रहती थी। पुलिस को सड़क पर कुछ लोगों के अचेत पड़ने होने की सूचना मिली। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दमतोड़ दिया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ