Viral Video: पेट्रोलपंप के सामने टूट कर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, पलभर में राख का ढेर हुई बाइक, देखें

Orai Petrol Pump Video

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उरई (Orai) जिले में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां बारिश में हाईटेंशन लाइन (High Tension Line) का तार टूटकर पेट्रोलपंप (Petrol Pump) के सामने गिर गया। तार गिरने के बाद पलभर में एक बाइक राख का ढेर बन गई। धरती से चिंगारियां उठती रहीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बीच हुआ हादसा

मामला ऊरई जिले में राजमार्ग स्थित स्टेट बैंक के सामने की है। मौसम की करवट के साथ जिले में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। ऐसे में स्टेट बैंक के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर किसी काम से आए तिलक नगर निवासी मलखान कुशवाहा अपनी बाइक खड़ी की थी। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर बाइक पर गिर पड़ा।

विज्ञापन

यहां देखें खौफनाक Video

तेज धमाके के साथ आग का गोला बनी बाइक

इस दौरान गनीमत रही कि वहां कोई शख्स मौजूद नहीं था, इसलिए जनहानि होने से बच गई, लेकिन हाईटेंशन लाइन का करंट इतना तेज था कि खड़ी बाइक में पहले तो तेज धमाका हुआ। इसके बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग से पूरी बाइक राख हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

बिजली कटवाई, तब आई जान में जान

पेट्रोल पंप के सामने हुए इस घटनाक्रम के बाद लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में बिजली विभाग को सूचना दी गई। बिजली कटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने लाइन की मरम्मत का काम किया। लोगों ने बताया कि यह तार काफी जर्जर हैं। किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ