Varanasi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) जिले के लिए खुशखबरी है। यहां के लिए बुलेट ट्रेन के सर्वे का काम पूरा हो चुकी है। शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railways Minister Ashwini Vaishnaw) ने वाराणसी पहुंचकर सर्वे के कार्यों का निरिक्षण किया। इतना नहीं, उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी चर्चाएं कीं।
इस परियोजना से बहुत कुछ सीखा
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन और मालवीय ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वाराणसी के लिए बुलेट ट्रेन का सर्वे और उसकी पूरी व्यवहार्यता का अध्ययन किया जा रहा है। मुंबई से अहमदाबाद तक देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से हम बहुत कुछ सीख रहे हैं। उन्होंने बताया कि काशी रेलवे स्टेशन के साथ अंतर्देशीय जलमार्ग के लिए घाट बनाए जाएंगे। इससे क्षेत्र का इंटर-मॉडल विकास होगा।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1588802046819733506
गंगा को लेकर दो बड़ी योजनाएं जल्द
रेल मंत्री ने एएनआई को बताया कि इसके अलावा आज दो बड़ी परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया गया है। गंगा नदी पर एक नया पुल बनाया जाएगा, जिसमें 4 रेलवे लाइनें और 6 लेन हाईवे होगा। इसके साथ ही काशी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। स्टेशन पर होने वाले कार्यों के लिए 350 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई तकनीक के साथ नई परियोजनाएं शुरू करने पर हम बहुत कुछ सीख रहे हैं और बहुत कुछ सीखने की जरूरत भी है। देश में तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त्र हो रहे हैं। नई परियोजनाओं के सामने आने के बाद देख में कई गलियारों का उदय होगा, जो देश के लिए महत्वपूर्ण होगा।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 hr agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines