Uttarakhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) में बुधवार रात को हुई सनसनीखेज वारदात के बाद कई कहानियां निकल आ रही हैं। फिलहाल गोली लगने से मरी महिला के परिवार की तहरीर पर उत्तराखंड पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला के परिवार वालों ने बताया कि सादा कपड़ों में मुंह ढक कर पहुंचे लोगों की गतिविधियों को देखकर लगा था कि वे बदमाश हैं। जब उन्होंने ललकारा तो दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। दो पुलिस वालों को भी गोली लगी है। कुत पांच पुलिस वाले घायल हैं। अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस आमने-सामने हैं।
हमारी पुलिस टीम को बंधक बनायाः डीआईजी मुरादाबाद
डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने अपने बयान में कहा है कि एक 50000 हजार रुपये का वांछित भागा था। मुरादाबाद पुलिस उसका पीछा कर रही थी। उत्तराखंड में हमारी टीम को बंधक बनाया गया। दो पुलिस कर्मियों को गोली लगी है। वहीं कुल मुरादाबाद पुलिस के पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं।
सभी का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। उत्तराखंड पुलिस की ओर से पुष्टि की गई है कि घटना में एक महिला की मौत हुई है। डीआईजी ने कहा कि घायल पुलिस कर्मियों से बात करके जानकारी जुटाई जा रही है।
यूपी पुलिस सूचना देती तो मदद करतेः डीआईजी उत्तराखंड
वहीं उत्तराखंड के डीआईजी (कानून-व्यवस्था) नीलेश आनंद ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। अगर यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया होता, तो वे इलाके की अच्छी जानकारी होने के कारण उनकी बेहतर मदद कर सकते थे। डीआईजी ने बताया कि यूपी पुलिस के घायल कर्मचारी हमें बताए बिना अस्पताल से चले गए हैं। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का भी निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
देर रात हुई थी पुलिस और ग्रामीणों में मुठभेड़
बता दें कि उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस 50 हजार के इनामी को पकड़ने के लिए उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर पहुंची थी। जहां ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों में मुठभेड़ हो गई। इसमें मुरादाबाद पुलिस के पांच कर्मचारी घायल हैं। दो को गोली लगी है। जबकि उत्तराखंड की एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने रास्ते पर जाम लगा दिया था। देर रात उत्तराखंड पुलिस की ओर से कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ।
अभी पढ़ें – MP News: प्यार का दर्दनाक अंत!, प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी
महिला के परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में ज्येष्ठ उपप्रमुख ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि करीब 12 आरोपियों ने उसकी पत्नी की हत्या की है। जानकारी में आया है कि महिला के परिवार वालों ने मौके पर चार लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया था। साथ ही मौके पर एक पिस्टल भी बरामद हुई थी। महिला के परिजनों ने कहा कि आरोपियों ने घर में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में महिला गुरजीत कौर की गोली लगने से मौत हो गई।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
17 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
17 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
20 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines