UP Board 10th-12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस हफ्ते यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकता है। 2025 में 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक पूरे हुए, जिसमें करीब 51.37 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है। इसके तहत कॉपियों के मूल्यांकन का काम 19 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक पूरा किया जा चुका है। दरअसल, हर साल 20 अप्रैल के आसपास ही UPMSP 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 अप्रैल तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर कहा गया कि 21 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। हालांकि, बीते दिन भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि अब यह 25 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है। दरअसल, अप्रैल का ये हफ्ता यूपी बोर्ड के रिजल्ट के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि पिछले 3 सालों में इसी बीच रिजल्ट जारी किए गए हैं। इस साल एग्जाम में करीब 51.37 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसके लिए आज का दिन बड़ा साबित हो सकता है। आपको बता दें कि बोर्ड एग्जाम का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक किया गया था।
ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड की वेबसाइट डाउन हो तो कैसे चेक करें नतीजे, एक SMS आएगा काम
पिछले सालों में कब जारी किया गया रिजल्ट?
यूपी बोर्ड के पिछले कुछ सालों में रिजल्ट जारी होने की तारीखों पर नजर डालें, तो इसमें साल 2024 में 20 अप्रैल, 2023 में 25 मई, 2022 में 29 अप्रैल, 2021 में 14 जुलाई (12वीं), 29 जुलाई (10वीं) और 2020 में 4 जुलाई (10वीं), 27 जुलाई (12वीं) को जारी किया गया था। जो छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए तीन वेबसाइट दी गई हैं। upmsp.edu.in 2025, upresults.nic.in 2025, upmspresults.up.nic.in 2025 पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: प्रयागराज: UPPSC की PCS 2024 परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
42 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
14 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
20 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines