प्रयागराज: UPPSC की PCS 2024 परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज UPPSC की PCS 2024 परीक्षा की आंसर-की को लेकर छिड़े विवाद की सुनवाई होगी। आयोग ने आंसर-की जारी किए बिना परिणाम घोषित कर दिया है, जबकि अभ्यर्थी आंसर-की जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं।

UPPSC PCS 2024 Answer Key
विज्ञापन

(अशोक तिवारी, प्रयागराज)

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की PCS 2024 परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज परीक्षा से जुड़े एक मामले को लेकर सुनवाई होगी। आयोग को एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी करने को लेकर जानकारी हाईकोर्ट को देनी होगी। हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में लोकसेवा आयोग से जवाब मांगा था। आशुतोष पांडे समेत 105 अभ्यर्थियों ने फाइनल आंसर-की जारी करने की मांग करते हुए याचिका दायर की है।

विज्ञापन

आयोग ने आंसर-की जारी करके अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी थी। कई परिक्षार्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराईं, लेकिन आयोग ने अभी तक फाइनल आंसर-की जारी नहीं की है। बिना फाइनल आंसर-की जारी किए परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। याचिका में मांग की गई है कि फाइनल आंसर-की भी जारी की जाए। पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सवाल किया था कि बिना फाइनल आंसर-की जारी किए परीक्षा परिणाम घोषित कैसे किया गया?

वकील की ओर से पेश की गई ये दलील

बता दें कि याचिकाकर्ताओं के वकील प्रशांत मिश्रा हैं। उन्होंने दलील रखते हुए कहा कि लोकसेवा आयोग ने PCS की प्रारंभिक परीक्षा ली थी। आंसर-की जारी करके अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी, जो दर्ज भी कराई गईं, लेकिन आयोग की ओर से आपत्तियों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। न ही फाइनल आंसर-की जारी की गई, बल्कि सीधा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम में 92 और 95 अंक पाने वाले अभ्यर्थी भी फेल हो गए। इससे कम अंक वाले पास हो गए।

विज्ञापन

आयोग ने कैटेगरी वाइज कट ऑफ लिस्ट भी नहीं जारी की। आयोग का यह रवैया अभ्यर्थियों के साथ नाइंसाफी है। हाईकोर्ट में दलील दी गई कि विरोध किए जाने पर आयोग की अधिसूचना में कहा गया कि कैटेगरी वाइज कट ऑफ लिस्ट और अभ्यर्थियों को मिले नंबर मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद रिलीज किए जाएंगे। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत अभ्यर्थियों ने इस बारे में जानकारी मांगी तो आयोग ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ