यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर ताजा अपडेट, इस हफ्ते खत्म होगा इंतजार?

उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का आज इंतजार जल्द खत्म हो सकता है, क्योंकि किसी भी वक्त रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि, 2024 में रिजल्ट का ऐलान 20 अप्रैल को किया गया था, जिसको देखते हुए इस हफ्ते रिजल्ट जारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Uttar Pradesh UPMSP

UP Board 10th-12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस हफ्ते यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकता है। 2025 में 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक पूरे हुए, जिसमें करीब 51.37 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है। इसके तहत कॉपियों के मूल्यांकन का काम 19 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक पूरा किया जा चुका है। दरअसल, हर साल 20 अप्रैल के आसपास ही UPMSP 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 अप्रैल तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर कहा गया कि 21 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। हालांकि, बीते दिन भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि अब यह 25 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है। दरअसल, अप्रैल का ये हफ्ता यूपी बोर्ड के रिजल्ट के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि पिछले 3 सालों में इसी बीच रिजल्ट जारी किए गए हैं। इस साल एग्जाम में करीब 51.37 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसके लिए आज का दिन बड़ा साबित हो सकता है। आपको बता दें कि बोर्ड एग्जाम का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक किया गया था।

विज्ञापन

पिछले सालों में कब जारी किया गया रिजल्ट?

यूपी बोर्ड के पिछले कुछ सालों में रिजल्ट जारी होने की तारीखों पर नजर डालें, तो इसमें साल 2024 में 20 अप्रैल, 2023 में 25 मई, 2022 में 29 अप्रैल, 2021 में 14 जुलाई (12वीं), 29 जुलाई (10वीं) और 2020 में 4 जुलाई (10वीं), 27 जुलाई (12वीं) को जारी किया गया था। जो छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए तीन वेबसाइट दी गई हैं। upmsp.edu.in 2025, upresults.nic.in 2025, upmspresults.up.nic.in 2025 पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ