---विज्ञापन---

‘दबंगई’ दिखाने पर ‘नप’ गया ग्राम प्रधान, उन्नाव में महिला का निर्माणाधीन घर तोड़ने पर पुलिस एक्शन

उन्नाव से बीते दिन एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्राम प्रधान एक महिला के निर्माणाधीन घर को तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसके साथ पुलिसकर्मी भी खड़ा है, जो उसको नहीं रोकता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक्शन लिया है।

उन्नाव के बारा सगवर थाना क्षेत्र के बैलहा दयालगंज गांव का एक वीडियो सामने आया, जिसमें ग्राम प्रधान की दबंगई देखने को मिली। इस वीडियो में प्राधान गांव की ही एक महिला के घर की दीवार गिराता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान उसके साथ एक पुलिसकर्मी भी खड़ा है। इस वीडियो को यूपी कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि दबंगई के ऐसे नजारे केवल यूपी में ही दिख सकते हैं। जहां पुलिस पीड़ितों के साथ नहीं, बल्कि पीड़ित करने वालों के साथ खड़ी रहती है। इसके तुरंत बाद उन्नाव पुलिस ने ग्राम प्रधान पर एक्शन लेते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।

तोड़ा महिला का निर्माणाधीन घर

उन्नाव से जो वीडियो सामने आया, उसमें एक महिला ग्राम प्रधान से बहस करती दिख रही है। जबकि, एक महिला दीवार को टूटने से बचाने की कोशिश कर रही है। ग्राम प्रधान के साथ एक पुलिसकर्मी भी मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद वह शख्स घर की दीवार तोड़ देता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे यूपी कांग्रेस ने शेयर करते हुए लिखा कि ‘उन्नाव में ग्राम प्रधान ने एक महिला का निर्माणाधीन घर तोड़ दिया और पुलिस तमाशबीन बनकर खड़ी रही। दबंगई के ऐसे नजारे सिर्फ यूपी में ही दिख सकते हैं, जहां पुलिस पीड़ितों के साथ नहीं, बल्कि पीड़ित करने वालों के साथ खड़ी होती है।’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘लुट गया मैं, बर्बाद हो गई जिंदगी’; दूल्हा बने कानपुर के 62 वर्षीय रिटायर्ड अफसर की आपबीती

---विज्ञापन---

ग्राम प्रधान पर एक्शन

इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्नाव पुलिस एक्टिव हो गई। इसी के साथ पुलिस ने एक्स पर लिखा कि ‘थाना बारासगवर पुलिस ने आरोपी अभियुक्त पर लीगल एक्शन लेते हुए हिरासत में लिया गया है। मकान के विवाद से जुड़े इस मामले को राजस्व विभाग के कॉर्डिनेशन से सुलझाया जाएगा।’ दरअसल, पीड़ित महिला ने बारा सगवर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया कि प्रधान ने बिना किसी कारण के उनका घर तोड़ा है।

ये भी पढ़ें: क्या ‘दामाद’ से मांग भरवा चुकी सास? राहुल-अनीता ने सवालों के दिए अजीबोगरीब जवाब

First published on: Apr 20, 2025 10:26 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola