Aligarh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया। सूचना पर काफी संख्या में फोर्स और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि दुकान से मांस खरीदने को लेकर दो पक्षों में यब बवाल हुआ था, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर फोर्स की तैनाती की गई है।
मीट दुकानदार और लोगों में हुआ विवाद
अलीगढ़ के पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले के सासनी गेट थाना क्षेत्र के सराय सुल्तानी पुलिस चौकी के पास एक मीट की दुकान पर दुकानदार का कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इससे दो घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1615104294008782848
DM समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे
अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि अलीगढ़ में एक दुकान से मांस खरीदने को लेकर कुछ लोगों के बीच हुई हाथापाई के बाद पथराव किया गया। कुछ लोग एक मांस की दुकान पर गए। लोगों और दुकानदार में बहस होने के बाद मामला बढ़ गया। उन्होंने बताया कि मामले को सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।
और पढ़िए –UBGB Scam: बिहार में इस बैंक के अधिकारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, जानें…
कई थानों का फोर्स तैनात, कुछ नाम सामने आए
दुकानदार और ग्राहक अलग-अलग समुदायों से हैं। कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जांच की जा रही है। गौरतलब है कि धमकी मिलने के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचीं। स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
13 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
13 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
14 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
15 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
23 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines