Road Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) जिले एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक डंपर और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां बेटी भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
और पढ़िए –झगड़े की कॉल पर पहुंचे दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल पर चाकू से हमला
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक हादसा लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में हुआ। उन्नाव के एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि टक्कर के बाद कार कुछ दूरी तक घिसटती चली गई थी और बाद में एक गड्ढे में जा गिरी। इस दौरान डंपर ने मौके पर मौजूद तीन अन्य लोगों को भी टक्कर मारी। इन तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया है कि हादसे में कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1617204615728230402
मरने वालों की हुई शिनाख्त
इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शवों को निकालने के लिए कार से क्रेन से खींचा गया था। जिला अस्पताल के डॉक्टर आशीष ने पीड़ितों की पहचान शकुंतला (45), उनकी बेटी शिवानी (16), छोटे लाल (32), विमलेश तिवारी (60), उनके बेटे शिवांक (30) और दामाद पूरन दीक्षित (30) के रूप में की है।
बताया गया है कि हादसे के वक्त कार में विमलेश, शिवांक और पूरन सवार थे। इसी दौरान शकुंतला और उसकी बेटी शिवानी वहां से गुजर रहे थे और छोटे लाल सड़क किनारे खड़ा था।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। हालांकि ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए देर रात जाम को खुलवाया। हादसे के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
इस दर्दनाक हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।
और पढ़िए – क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
49 mins ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
2 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
3 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
3 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
5 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
8 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
10 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
10 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines