---विज्ञापन---

दिल्ली

झगड़े की कॉल पर पहुंचे दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल पर चाकू से हमला

नई दिल्ली: अब वह दिन लद गए जब पुलिसवालों को देख बदमाश भाग खड़े होते थे। आए दिन दिल्ली के किसी न किसी कोने से पुलिसकर्मियों पर हमलों की सूचना आती है। ऐसी ही एक घटना में छावला इलाके में एक युवक ने हेड कांस्टेबल रिंकू को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल रिंकू आईसीयू […]

नई दिल्ली: अब वह दिन लद गए जब पुलिसवालों को देख बदमाश भाग खड़े होते थे। आए दिन दिल्ली के किसी न किसी कोने से पुलिसकर्मियों पर हमलों की सूचना आती है। ऐसी ही एक घटना में छावला इलाके में एक युवक ने हेड कांस्टेबल रिंकू को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल रिंकू आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़िए –AC-1 कोच में सीट दिलाने के नाम पर दो टीटीई ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, कहानी सुन हिल जाएंगे आप

---विज्ञापन---

दिल्ली पुलिस द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि-रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर झगड़े की कॉल आई। सूचना मिलने पर गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल रिंकू मौके पर पहुंचे। जहां कुछ लड़कों का एक ऑटो चालक के साथ झगड़ा हो रहा था। जब रिंकू ने बीचबचाव कराया तो लड़के ऑटो वाले को छोड़ उस पर टूट पड़े। एक युवक ने रिंकू पर चाकू से हमला बोल दिया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसी रात तीन बदमाशों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। घायल रिंकू को देखने पुलिस के आलाअधिकारी अस्पताल गए थे। जहां उसकी हालत स्थितर है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 23, 2023 10:16 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola