हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

यूपी के सीतापुर में यात्रियों से भरी बस तालाब में गिरी, 20 लोग गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

Sitapur Bus Accident: यूपी के सीतापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि ये हादसा घने कोहरे और धुंध की वजह से हुआ है। जिस वक्त बस हादसे का शिकार हुई उस वक्त बस में 80 लोग सवार थे। सभी यात्री मजदूर बताए जा रहे हैं जो छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के रहने वाले हैं। ये हादसा रेउसा थाना क्षेत्र के रेउसा-तंबौर सड़क पर हुआ।

और पढ़िए – एच के लोहिया हत्याकांड: पूर्व जेल डीजीपी मर्डर मामले में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश

बताया जा रहा है कि ये हादसा देर रात रेउसा तंबौर मार्ग पर रेउसा इलाके के खरवा खुवालिया खरवा खुवालिया के बीच में हुआ है। हादसे में घायलों को सीएचसी और रेउसा में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर और चिंताजनक बताई जा रही है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें