अजब-गजब; जय श्रीराम लिख 'पर्वत' की तरह प्रशासन ने उठा लिया हनुमान मंदिर, जानें क्या है मामला?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जिले से एक हैरान कर देने वाला खबर सामने आई है। यहां नेशनल हाईवे (National Highway) निर्माण के बीच में आ रहे एक 150 साल पुरानी हनुमान मंदिर (Hanuman Mandir) को शिफ्ट किया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि मंदिर को तोड़ा नहीं जा रहा, बल्कि हाइड्रॉलिक जैक मशीनों के साथ खिसकाया जा रहा है।
शाहजहांपुर के तिलहर की एसडीएम राशी कृष्णा ने बताया कि तीन माह से हनुमान मंदिर को शिफ्ट करने का काम चल रहा है। अब तक 16 फीट ऊंचे हनुमान मंदिर को सफलतापूर्वक पीछे खिसकाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह मंदिर करीब 150 साल पुराना बताया गया है। कुछ माह पहले इस स्थान से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 24 को फोर लेन किया जा रहा है।
UP | 150-year-old Hanuman temple is being shifted from National Highway with the help of jack in Shahjahanpur
The work of shifting the temple is going on since 3 months. So far the 16 feet tall Hanuman temple has been successfully pushed back: Rashi Krishna, SDM, Tilhar (10.01) pic.twitter.com/DSd0U2h53Q
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 11, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स की मांनें तो यह मंदिर हाईवे के बीचोंबीच आ रहा था। पहले प्रशासन इसे पूरी तरह से हटाने की फिराक में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। मंदिर की एक दीवार पर जय श्री राम भी लिखा हुआ है। लोगों का कहना है कि इस प्रसिद्ध मंदिर के साथ उनकी आस्था जुड़ी हुई है। काफी संख्या में लोग यहां आते हैं। वहीं प्रशासन ने भी विरोध के बीच मंदिर को शिफ्ट करने का काम जारी रखा।
जानकारी के मुताबिक मंदिर को लेकर कई बार हिंदूवादी संगठन विरोध कर चुके हैं। वहीं प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मंदिर को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाए बिना शिफ्टिंग का काम किया जा रहा है। इस काम में सैकड़ों हाइड्रॉलिक जैक का इस्तेमाल किया गया है। जैक से मंदिर का उठाकर मशीनों द्वारा धीरे-धीरे खिसकाया जा रहा है। मंदिर का उसके मूल स्थान से 16 फीट खिसका दिया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: