हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rampur By-Election: आजम खान के गढ़ में अचानक पलटी बाजी, 22वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी आगे

विज्ञापन

Rampur By-Election: देश के पांच राज्यों में 7 सीटों पर हुए उपचुनाव (By-Election) की मतगणना जारी है। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) के बाद दूसरे नंबर की चर्चित सीट रामपुर सदर विधानसभा सीट (Rampur Assembly Seat) है, क्योंकि ये उपचुनाव से पहले आजम खान (Azam Khan) की सीट हुआ करती थी।

सपा की ओर से आजम खान के खास आसिम रजा को चुनावी मैदान में उतारा गया था, लेकिन 21 राउंड तक बढ़त बनाने वाले आसिम रजा अब पिछड़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना जीत की ओर की हैं।

21वें राउंड तक आगे रहे आसिम रजा

चुनाव आयोग के मुताबिक रामपुर सदर विधानसभा सीट पर 21 राउंड तक आजम खान के करीबी सपा प्रत्याशी आसिम रजा बढ़त बनाए रहे, लेकिन 22वें राउंड के बाद अचानक बाजी पलट गई। रामपुर सदर विधानसभा सीट पर 24वें राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने करीब 10,000 से ज्यादा वोटों के साथ बढ़त बना ली है।

विज्ञापन

इसलिए खाली हुई थी रामपुर सीट

बता दें कि समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान और भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी को अलग-अलग मामलों में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। आजम खान को हेट स्पीच मामले में दोषी करार किया गया था, जबकि भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी को 2013 के दंगा मामले में दो साल के कारावास की सजा हुई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola