Rampur By-Election: समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो (Video) साझा किया है। इसमें आरोप लगाया गया कि रामपुर उपचुनाव (Rampur By-Election) में कुछ मतदान केंद्रों पर भाजप के कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ की गई है। बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से भी मैनपुरी में मतदान केंद्रों पर चुनावी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था।
सपा ने जारी किया एक वीडियो
समाजवादी पार्टी की ओर से साझा किए गए वीडियो में टूटी हुई कुर्सियों और मेजों को दिखाया गया है। सपा का आरोप है कि भाजपा के लिए काम करने वाले लोगों द्वारा तोड़-फोड़ की गई थी। इस बीच कुछ लोग पुलिस से बात करते हुए भी दिख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस घटना के खिलाफ पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वीडियो के साथ लिखा ये
वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट में लिखा है, ‘रामपुर में भाजपा के लोगों ने सपा के बूथ पर तोड़फोड़ और गुंडागर्दी की। सवाल पूछने पर सीओ साहब भाग खड़े हुए। मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग, आरोपी भाजपा नेता पर हो कार्रवाई। ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए।’
आजम खान ने भी लगाए थे आरोप
रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने पुलिस पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोहल्लों में जाकर पुलिस कह रही है कि वोट डालने मत जाना। तारामंडल के पीछे एक मोहल्ले में पुलिस ने इतना धमकाया कि लोग अपने घरों में ताले डालकर पलायन कर गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस हर जगह कह रही है कि वोट डालने मत जाना
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
4 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
4 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
7 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
8 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
9 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
13 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
22 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines