हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अखिलेश यादव का यूपी के दोनों डिप्टी CM को ऑफर, कहा- '100 विधायकों को लाओ और सीएम बनो'

विज्ञापन

Rampur By-Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर विधानसभा उपचुनाव (Rampur By-Election) प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार बड़ा बयान दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। इसलिए भाजपा के 100 विधायक लेकर आएं और मुख्यमंत्री बन जाएं। अब अखिलेश यादव के इस बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया आई है।

रामपुर में चुनावी सभा के दौरान दिया बयान

रामपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कटाक्ष किया कि जब आप एक मुख्य चिकित्सा अधिकारी का तबादला भी नहीं कर सकते तो डिप्टी सीएम पद पर रहने का क्या फायदा? मैं आपको सीएम बनाने की पेशकश करता हूं। इसके बाद उन्होंने आजम खान का समर्थन करते हुए सरकार पर आरोप लगाए।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1598358003635220484

आजम खान को लेकर कहीं ये बातें

अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रदेश सरकार पर ‘फर्जी मामलों’ से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को परेशान करने का आरोप लगाया। दावा किया कि जब उन्होंने राज्य का नेतृत्व किया, तो उन्होंने वर्तमान सीएम के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से परहेज किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजम खान के खिलाफ अन्याय हो रहे है। आप इसके खिलाफ मतदान करें।

मैं तब नहीं की थी कोई कार्रवाई, फाइल लौटाई

सपा प्रमुख ने कहा कि समय से बड़ा ताकतवर कोई नहीं है। जो लोग अत्याचार कर रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मेरे (मुख्यमंत्री के रूप में) मौजूदा मुख्यमंत्री की फाइल पेश की गई थी, लेकिन हम समाजवादी हैं। हम न तो नफरत की राजनीति करते हैं और न ही दूसरों को परेशान करते हैं। अखिलेश यादव ने इस दौरान दावा किया कि उन्होंने योगी का पक्ष लिया था।

सरकार को दी चेतावनी, मजबूर मत कीजिए

उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि मैंने (योगी आदित्यनाथ के खिलाफ) फाइल वापस कर दी थी। अगर आपको मुझ पर भरोसा नहीं है तो अधिकारियों से पूछिए। उन्होंने कहा कि हमें बेरहम बनने के लिए मजबूर मत कीजिए, क्योंकि जब हम सरकार बनाएंगे तो हम भी आपके खिलाफ वही कार्रवाई शुरू कर सकते हैं।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया पलटवार

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं अखिलेश यादव की पेशकश को अस्वीकार करता हूं। उन्हें अपने ही विधायकों को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। हम उन्हें अपनी पार्टी में नहीं ले रहे हैं, क्योंकि समाजवादी पार्टी गुंडों से भरी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें