UP By-Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले उपचुनावों (By-Election) में से रामपुर सदर विधानसभा सीट भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से विधायक रहे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कद्दावर नेता आजम खान (Azam Khan) को हेट स्पीट मामले में दोषी करार किए जाने के बाद अयोग्य घोषित किया गया था।
मंगलवार को सपा नेता आजम आजम खान ने ही पार्टी के आसिम रजा को रामपुर सीट उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है। मैनपुरी लोकसभा सीट के बाद रामपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भी सपा के लिए काफी अहम है।
रामपुर में भाजपा प्रत्याशी पहले भी दे चुके हैं टक्कर
जानकारी के मुताबिक भाजपा की ओर से रामपुर विधानसभा उपचुनाव में आकाश सक्सेना को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आजम खान पर चले हेट स्पीच के मुकदमे से पहले आकाश सक्सेना ने भी उनकी शिकायतें की थी। लिहाजा आकाश सक्सेना भी आजम खान के पुराने प्रतिद्वंद्वी है। बता दें कि पिछले महीने 27 अक्टूबर को ही आजम खान को रामपुर कोर्ट की ओर से दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई थी।
आजम खान के करीबी हैं आसिम रजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 45 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि रामपुर विधानसभा सीट पर आजम खान या उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। बताते हैं कि वर्ष 1977 में आजम खान ने राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद 12 में से 10 बार इस सीट पर आजम या उनके परिवार के किसी सदस्य का कब्जा रहा है। यह पहली बार है कि उनके किसी करीबी (गैर परिवार सदस्य) को चुनाव में खड़ा किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
2 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
3 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
4 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
6 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
6 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
8 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
9 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
20 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
21 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines