Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। याहं के सेक्टर-94 की एक बहुमंजिला इमारत सुपरनोवा (Supernova) की 43वीं मंजिल से कूदकर दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस ने बताया कि उनके अपनी पत्नी से संबंध सही नहीं चल रहे थे।
और पढ़िए –CM शिवराज बोले-RSS देशभक्तों का संगठन है, कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर कही बड़ी बात
निवेश के लिए फ्लैट देखने गए थे
नोएडा पुलिस के मुताबिक 43 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर सेक्टर 94 के सुपरटेक सुपरनोवा में फ्लैट देखने के लिए आए थे। पुलिस को आशंका है कि वह संभावित तौर पर निवेश के लिए फ्लैट लेना चाह रहे थे। बताया गया है कि वह साइट पर एक दलाल से मिले। इसके बाद 43वीं मंजिल पर एक फ्लैट दिखानो को कहा।
फ्लैट दिखाकर दलाल नीचे पहुंचा
जांच में सामने आया है कि मुलाकात के दौरान उनके पास एक कॉल पर था। जबकि दलाल वापस नीचे चला गया। जब तक दलाल ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचा, तब तक प्रॉपर्टी डीलर ने 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी। सूचना पर थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
काफी समय से तनाव में थे
नोएडा के एसीपी ने बताया कि उनके परिवार को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रॉपर्टी डीलर के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह तनाव में थे, क्योंकि वह अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। एसीपी ने बताया कि घटना के समय वह 43 वीं मंजिल पर अकेले थे। परिवार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
सुपरनोवा की ऊपरी मंजिलों पर चल रहा है काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 63 मंजिला इमारत एक आवासीय और कॉमर्शियल परियोजना है। इसकी ऊपरी मंजिलों पर अभी काम चल रहा है, जबकि निचली मंजिलों पर 25 परिवार फ्लैटों में रहते हैं। घटना के बाद सुपरटेक ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
4 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
20 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines