Rajasthan Assembly Budget Session 2023: पेपरलीक पर विपक्ष का हंगामा, अभिभाषण पूरा नहीं पढ़ पाए राज्यपाल

Rajasthan Assembly Budget Session 2023

Rajasthan Assembly Budget Session 2023

Rajasthan Assembly Budget Session 2023: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की आज शुरूआत हो गई। सदन में राज्यपाल कलराज मिश्र ने जैसे ही अभिभाषण पढ़ना शुरू किया बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा विधायक नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में पेपर लीक मामले में सीबाआई जांच की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले बजट सत्र में भी विपक्ष ने पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया था।

अभिभाषण बीच में छोड़ चले गए राज्यपाल

बजट सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होती है। लेकिन कटारिया भाषण के बीच में ही खड़े होकर हंगामा करने लगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लगातार परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा हैं। आप पर संविधान की रक्षा का दायित्व है, ऐसे कैसे चलेगा। इसके बाद सभी बीजेपी विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। बीजपी विधायकों ने पेपरलीक मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए तख्तियां लहराई।

भूंगरा दुखांतिका के मृतकों को श्रद्धांजलि

आज सदन में जोधपुर के भूंगरा में शादी समारोह के दौरान हुए सिलेंडर ब्लास्ट में मृतकों को भी सदन में श्रृद्धांजलि दी जाएगी। इससे पहले दिवंगत नेताओं को भी श्रृद्धांजलि दी जाएगी। कार्यवाही स्थगित होने के बाद सीपी जोशी की अध्यक्षता में बीएसी की बैठक होगी। बता दें कि बीएसी की बैठक में बजट पेश करने की तारीख तय होती है।

विशेषाधिकार प्रस्ताव पर हंगामा तय

सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है। लोढ़ा ने विधायकों के इस्तीफों का मामला स्पीकर के पास पेंडिंग होने के बावजूद कोर्ट में याचिका दायर करने को विशेषाधिकार हनन बताते हुए प्रस्ताव पेश किया है। संयम लोढ़ा ने कल विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव सदन में रखने की मंजूरी मांगी है। अब स्पीकर इस पर फैसला करेंगे। उस पर हंगामा तय है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ