UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी (Kaushambi) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सरकारी विभाग में तैनात एक संविदा कर्मी ने विभाग के अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। चूंकि महिला प्रयागराज (Prayagraj) की रहने वाली है, इसलिए महिला ने प्रयागराज पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
प्रयागराज की रहने वाली है पीड़िता
प्रयागराज की रहने वाली एक महिला कौशांबी जिले के प्रोविजन विभाग के एक सेंटर पर सविंदाकर्मी के रूप में काम करती है। महिला ने प्रयागराज के महिला थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना के बारे में शिकायत की है। महिला ने थाना पुलिस को बताया कि वह कौशांबी के प्रोविजन विभाग का एक अधिकारी उसे परेशान कर रहा है। आरोप है कि अधिकारी निरीक्षण के बहाने उसका यौन उत्पीड़न करता है। कार्यालय में आकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह घर चली जाती है तो आरोपी उसे व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करता है। वीडियो कॉल करता है। बताया गया है कि अधिकारी की ओर से की गई छेड़छाड़ और अश्लीलता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि न्यूज24 इस तरह के किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
और पढ़िए – कोहरे का कहर! इस शहर में 100 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित, घर निकलने से पहले जानें एडवाइजरी
पिछले एक साल से शोषम का आरोप
महिला थाने में पीड़िता की ओर से कहा गया है कि उसके घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, इसलिए वह नौकरी करने के लिए मजबूर है। पीड़िता का आरोप है कि अधिकारी उसका पिछले एक साल से मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा है। वहीं कौशांबी जिले के एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता से संपर्क किया जा रहा है। संपर्क होते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़िए – मऊ में दर्दनाक हादसा; सर्दी से बचने के लिए जलाए अलाव से झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जले मां और 4 बच्चे
इसके अलावा प्रयागराज पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि किसी भी सरकारी कार्यालय में किसी भी प्रकार के शोषण की शिकायत मिलने पर सीधे कार्रवाई नहीं होती है। पहले मामले की जांच होती है। पुलिस को मामले की जांच में लगाया गया है।
(प्रयागराज से पंकज चौधरी की रिपोर्ट)
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
37 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines