मऊ में दर्दनाक हादसा; सर्दी से बचने के लिए जलाए अलाव से झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जले मां और 4 बच्चे

Mau fire

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मऊ (Mau) में मंगलवार रात एक झोपड़ी में आग लगने से महिला और उसके चार बच्चों की मौत हो गई। बताया गया है कि चूल्हे से निकली चिंगारी ने झोपड़ी को जलाकर राख कर दिया। महिला अपने बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रही थी। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

DIG, DM और SSP ने किया निरीक्षण

जानकारी के मुताबिक घटना मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। सूचना के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पांचों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1607872588646350848

विज्ञापन

महिला का पति बाहर काम करता है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला की पहचान गुड्डी देवी के रूप में हुई है। वह अपने चार बच्चों के साथ झोपड़ी में थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण उसकी झोपड़ी में आग लग गई। आग भी इतनी भीषण थी कि किसी को भी बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। जबकि महिला का पति रमाशंकर काम पर था।

विज्ञापन

चार लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

घटना के संबंध में मऊ के जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि गुड्डी देवी अपने बच्चों के साथ झोपड़ी में थी। अग्निकांड में महिला और उसके चारों बच्चों की मौत हो गई है। इस मामले में मुआवजे के तौर पर 4 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई। हर शख्स की जुवां पर इसी घटना की चर्चा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ