मां-4 बहनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट डराने वाली, जानिए दरिंदे बाप-बेटे ने मिलकर कैसे पांचों को मारा?

Lucknow Family Murders Post Mortem Report: लखनऊ में बाप-बेटे की हैवानियत का शिकार हुईं मां और 4 बेटियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट काफी डराने वाली है। इसमें खुलासा हुआ है कि हत्याएं बेरहम तरीके से की गईं और पांचों को अलग-अलग तरीकों से मारा गया।

Lucknow Family Murders

Lucknow Family Murders

Lucknow Family Murders Post Mortem Report: आगरा के रहने वाले अरशद ने लखनऊ के होटल में अपनी मां और 4 बहनों की हत्या कर दी। इस वारदात में उसके पिता बदर ने भी उसका साथ दिया। दोनों ने मिलकर इतना खौफनाक नरसंहार किया और पूरा देश दहल गया। वारदात अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पिता फरार है। वहीं पुलिस के हाथ में पांचों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें हत्यााओं को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि बाप-बेटे ने पांचों को अलग-अलग तरीकों से मारा। सबसे ज्यादा हैवानियत अरशद ने दिखाई और पिता ने इस दौरान पांचों को काबू करने में उसका सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बहन का गला भी रेत दिया था

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरशद ने अपनी मां और सबसे छोटी बहन आलिया को गला घोंटकर मारा। दोनों की मौत दम घुटने से हुई थी। बाकी 3 बहनों के हाथ की नसें काट दी थीं। ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी जान गई। तीनों बहनों के हाथों पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। बड़ी बहन अल्शिया का गला भी रेता था। मां और सबसे छोटी बहन के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन गले पर दबाने के निशान मिले हैं। हत्याएं इतनी बेरहम तरीके से की गईं कि दोनों आरोपियों ने हत्याएं करते हुए का लाइव वीडियो भी बनाया। पुलिस ने पांचों मृतकों का विसरा सुरक्षित रख लिया है, ताकि जरूरत पड़ी तो उनकी जांच करके और सच उजागर किए जा सकें।

विज्ञापन

वीडियोग्राफी के साथ 3 घंटे चला पोस्टमार्टम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 4 डॉक्टरों के पैनल ने पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया। करीब 3 घंटे चले पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। वहीं अरशद को पुलिस ने नाका थाने के हवालात में रखा है। उसके साथ एक सिपाही भी तैनात किया गया है, क्योंकि पुलिस को डर है कि अरशद कहीं कोई गलत कदम न उठा ले। उसकी रात हवालात में करवटें बदलते हुए निकली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में पुलिस को अंदाजा हो चुका है कि अरशद काफी शातिर है। उसे पता है कि पिता कहां हैं, लेकिन वह बता नहीं रहा है। पुलिस को उसकी कहानी पर भी शक है। पुलिस बदर की तलाश में 24 घंटे में 100 से ज्यादा कैमरे खंगाल चुकी हे। बदर चारबाग रेलवे स्टेशन में घुसता नजर नहीं आया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ