UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने लूडो (Ludo) खेलते समय पैसे खत्म होने पर खुद की बाजी लगा दी। इतना ही नहीं इस बाजी को भी वह हार गई। अब महिला के पति ने भी चौंकाने वाले आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का मुद्दा बन गई है।
प्रतापगढ़ की महिला को है लूडो खेलने की लत
जानकारी के मुताबिक घटना प्रतापगढ़ की नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकली मुहल्ले की है। यहां एक महिला लूडो खेलने की आदी थी। बताया गया है कि वह नियमित रूप से अपने मकान मालिक के साथ लूडो खेलती थी। महिला का पति राजस्थान के जयपुर में नौकरी करता है। एक दिन महिला अपने मकान मालिक के साथ लूडो खेल रही थी।
पैसे खत्म हुए उठाया खौफनाक कदम
दोनों पैसों से लूडो खेलते थे। आरोप है कि उस दिन महिला के पास पैसे खत्म हो गए, लेकिन उसे लूडो खेलना था। इस पर महिला ने हैरान कर देने वाला कदम उठाते हुए खुद को बाजी में दांव पर लगा दिया। इसके बाद भी महिला हार गई। इस हार के बाद महिला ने फोन पर अपने पति को पूरी बात बताई। जैसे ही पति ने यह सुना, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
प्रतापगढ़ पहुंचा पति, पुलिस से की शिकायत
पीड़ित पति ने प्रतापगढ़ वापस आकर पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसने इस घटना को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का नाम रेणू बताया गया है। महिला के पति ने बताया कि वह छह माह पहले राजस्थान के जयपुर में काम करने गया। हर माह अपनी पत्नी को रुपये भेजता था, जिन्हें वह जुए में लगा लेती थी।
पति ने अपनी पत्नी को छोड़ा
पति ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। पति के मुताबिक महिला अब मकान मालिक के साथ रहने लगी है। घटना के बाद पति ने भी अपनी पत्नी को छोड़ दिया है। जिले के पुलिस अधिकारी सुबोध गौतम ने बताया कि पीड़ित ने मामले की शिकायत की है। हम शिकायत करने वाले शख्स से संपर्क करके जांच को आगे बढ़ाएंगे।
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
16 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
21 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines