UP police Arrest 60 year old priest raped 2 year old girl: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही रेप की घटनाओं के बीच यूपी बाराबंकी से दुष्कर्म से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सिर्फ इंसानियत को ही नहीं बल्कि एक वर्ग को शर्मसार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के बाराबंकी में शहर कोतवाली क्षेत्र में 2 साल की मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग पुजारी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।
घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया पुजारी
मामले को लेकर दर्ज हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि मंगलवार को बताया कि बाराबंकी के कस्बे के एक मोहल्ले में बीते सोमवार की शाम को दो साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान गांव में पंडिताई करने वाला पुजारी अशोक कुमार गोस्वामी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हुआ आरोपी पुजारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी पुजारी मामले में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मासूम के परिवार के लोगों ने खून से लथपथ बच्ची का शोर सुना तो उसे लेकर अस्पताल गए और इलाज के लिए भर्ती कराया। परिवार की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुजारी की तलाश शुरू कर दी।
ये भी पढ़े: MP Election 2023: मध्यप्रदेश का एक ऐसा गांव… जिसने कभी नहीं देखा ‘सांसद-विधायक’ का चेहरा
मासूम को घर में बंद कर के फरार हुआ था आरोपी पुजारी
मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दिन जब देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवारवाले बहुत परेशान हो गए और उसे गांव में तलाशने के लिए निकल पड़े। इसी दौरान मासूम बच्ची की आवाज उन्हें आरोपी पुजारी के घर से सुनाई दी। परिवार के लोग कड़ी मशक्कत के बाद घर में दाखिल हुए, जहां बच्ची उन्हें खून से लथपथ हालत में मिली। मामले में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस बड़ी वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि वारदात के चंद घंटों बाद ही आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
11 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
14 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
20 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
20 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
22 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines