Railway News: उत्तर रेलवे (Northern Railway) की ओर से रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है। अपनी जद में आने वाले 14 स्टेशनों पर टिकट की कीमतों में भारी कटौती की गई है। उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा की ओर से यह घोषणा की गई है। इसमें लगभग सभी स्टेशन उत्तर प्रदेश के ही हैं।
इन स्टेशनों पर घटाई कीमतें
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिवाली और छठ पूजा के कारण उत्तर रेलवे ने अपने स्टेशनों पर प्लेट फॉर्म टिकट के दामों में बढ़ोतरी की थी, जिसे अब वापस घटाकर 10 रुपये कर दिया गया है।
अभी पढ़ें – Air Pollution को लेकर एक और बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने एएनआई को बताया कि लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या जंक्शन, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर जंक्शन, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ और उन्नाव पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें घटाई गई हैं।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उठाया कदम
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि दिवाली और छठ पूजा के कारण प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें बढ़ाकर 50 रुपये की गई थीं। उन्होंने बताया कि त्योहारों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह किया गया था। बता दें कि दक्षिण और पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर भी प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमतों में वृद्धि की गई थी। अब उन्हें भी घटा दिया गया है।
दक्षिण और पश्चिम रेलवे ने भी उठाया कदम
जानकारी के मुताबिक दक्षिण और पश्चिम रेलवे के डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर, तांबरम और काटपाडी स्टेशन, चेंगलपट्टू, अरक्कोनम, तिरुवल्लुर और अवादी जैसे स्टेशनों पर भी टिकट की कीमतों में वृद्धि की गई थी।
वहीं पश्चिम रेलवे ने अक्टूबर के अंत तक मुंबई सेंट्रल, दादर, बोरीवली, बांद्रा टर्मिनस, वापी, वलसाड, उधना और सूरत में प्लेटफॉर्म टिकट की दर बढ़ाकर ₹50 की थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
8 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
8 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
10 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
11 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
12 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines