Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां की एक सोसायटी में मजदूर के सात महीने के नवजात को आवारा कुत्ते ने नोंच डाला। बच्ची को आईसीयू में भर्ती कराया गया। कुत्तों के हमले में बच्चे की आंतें बाहर निकल गईं। डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की, लेकिन मंगलवार सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया। सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोसायटी में निर्माण कार्य के लिए आए थे मजदूर
घटना सोमवार रात नोएडा के सेक्टर-100 लोटस बुलेवर्ड सोसायटी की है। जानकारी के मुताबिक सोसायटी में कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी सोसायटी में रहते हैं। मध्यप्रदेश के दमोह जिले का रहने वाला राजेश भी अपनी पत्नी और सात माह के बच्चे (अरविंद) के साथ यहीं मजदूरी करने के लिए रह रहा था। पति-पत्नी दोनों काम कर रहे थे। उन्होंने बेटे को जमीन पर एक चादर बिछाकर लिटा दिया था। तभी कुत्तों ने मासूम को अपना शिकार बना लिया।
अभी पढ़ें – 2 साल के बच्चे की थाने में शिकायत, मम्मी चाकलेट चुराती हैं, डांटती हैं जेल में डाल दो
डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन पर बचा नहीं सके
घटना की जानकारी होने पर बच्चे के परिजनों समेत सोसायटी में हड़कंप मच गया। लोग गंभीर रूप से घायल बच्चे को लेकर यथार्थ हॉस्पिटल गए। जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक कुत्तों ने बच्चे को इस कदर नोंचा कि उसके आंतें बाहर आ गईं। डॉक्टरों की एक टीम ने बच्चे का तत्काल ऑपरेशन किया। उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
कुछ ही घंटों में बच्चे ने तोड़ दिया दम
डॉक्टरों ने बताया कि आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे की आंतें बाहर निकल आई थीं। काफी प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी। मंगलवार सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद नाराज सोसायटी के लोगों ने नोएडा प्राधिकरण से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने बताया कि सोसायटी में आवारा कुत्तों द्वारा हमले का यह पहला मामला नहीं है। बेसमेंट में कई आवारा कुत्ते रहते हैं। सोसायटी के कुछ लोग उन्हें खाना भी खिलाते हैं।
बच्चे का शव लेकर मध्य प्रदेश गया परिवार
घटना की जानकारी के बाद नोएडा सेक्टर-39 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया बच्चे के शव को परिवार वालों के सुपुर्द किया गया है। परिवार वाले बच्चे के शव को लेकर मध्यप्रदेश के सिंगरौली रवाना हो गए हैं। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ आक्रोश
सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि करीब 4 माह पहले भी आवारा कुत्तों ने सोसायटी में लोगों पर हमले किए थे। तब नोएडा प्राधिकरण और एओए से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सोसायटी के एओए सचिव ने बताया कि एओए अध्यक्ष ने नोएडा प्राधिकरण से बात की है। पूरी सरकारी मशीनरी इस खतरे को सुलझाने के लिए तैयार है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
3 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
4 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
5 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
17 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
20 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines