नोएडा शहीद स्मारक; अमर जवानों को श्रद्धांजलि, कहा- जवानों के जज्बे से ही भारतीय सेना गौरवशाली है

Noida Shaheed smarak

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा स्थित शहीद स्मारक (Noida Shaheed Smaarak) संस्था में 21वां विजय दिवस मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में एयर मार्शल संदीप सिंह (वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ) मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने ‘घटनाक्रमों की झलक’ का विमोचन किया। साथ ही सेना के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

अमर जवानों को किया याद

इस दौरान मुख्य अतिथि एयर मार्शल संदीप सिंह, उनकी पत्नी कामिनी सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल जीएल बख्शी (वी) संस्था अध्यक्ष, सुमन बख्शी, लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह (वी), संस्था के कार्यकारी निदेशक मौजूद रहे। संस्था अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल जीएल बख्शी ने सेना के जवानों के अमूल्य बलिदान की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जवानों के ही बलिदान से आज भारतीय सेना का इतिहास गौरवशाली है। इस दौरान उन्होंने शहीदों को नमन किया। कहा कि जवानों के इस बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

शहीदों के परिवार वालों को किया सम्मानित

आयोजकों ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को प्रेरित करना है। सैनिक और आम नागरिक को एक मंच पर लाना है। कार्यक्रम शुरू होने के बाद सैन्य अधिकारियों की ओर से शहीदों को नमन करने के बाद उनके परिवार वालों को सम्मानित किया गया। समारोह सशस्त्र बलों की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए गरिमापूर्ण तरीके से किया गया।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान मुख्य अतिथि के अलावा, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, रियर एडमिरल निर्भय बापना, तारिणी रावत, ज्योति राणा प्रिंसिपल एपीएस, नंदिता सिन्हा रॉय प्राचार्य कैम्ब्रिज स्कूल समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान तीनों सेनाओं के गार्ड भी मौजूद रहे।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ