'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं', हरियाणा में एंट्री करते ही राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला

RAHUL GANDHI

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान हरियाणा में प्रवेश करते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के जरिए नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोल रही है।”

विज्ञापन

बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘जब ये लोग भारत में नफरत फैलाने निकलते हैं तो हमारी विचारधारा के लोग प्यार और स्नेह फैलाने निकलते हैं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

आजकल नेता और जनता के बीच में खाई बन गई है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि आजकल नेता और जनता के बीच में खाई बन गई है। नेता सोचते हैं कि जनता की बात सुनने की जरूरत नहीं है और वह घंटों भाषण देते हैं, इस यात्रा ने उन्हें बदलने की कोशिश की है। हम भारत जोड़ो यात्रा में 7-8 घंटे चलते हैं, सभी की बात सुनते हैं और फिर सिर्फ 15 मिनट बोलते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के 3 प्रमुख मुद्दे हैं जिनसे हिन्दुस्तान को बहुत चोट पहुंच रही है, दर्द हो रहा है…वह है नफ़रत, बेरोज़गारी और महंगाई। इस ऐतिहासिक यात्रा के लक्ष्य के बारे में बता रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में हम अपनी शक्ति से नहीं, आपकी मोहब्बत और शक्ति के साथ चल रहे हैं। अब अगले 3 दिन हम हरियाणा की सड़कों पर चलेंगे और यहां की जनता के दिलों में जो दर्द है, उसे सुनेंगे।

विज्ञापन

नूंह के पाटन उदयपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हरियाणा के नूंह के पाटन उदयपुरी से शुरू हुई। 4 घंटे चलने के बाद फिरोजपुर झिरका मंडी में सुबह साढ़े 10 बजे के करीब यात्रा विराम करेगी। दोपहर साढ़े तीन बजे फिर यात्रा शुरू होगी।

विज्ञापन

7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई पदयात्रा ने राजस्थान चरण के 12वें दिन पिछले शुक्रवार को अपने 100 दिन पूरे कर लिए थे। भारत जोड़ो यात्रा अगले साल तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कांग्रेस ने दावा किया है कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा सबसे लंबा पैदल मार्च है।

अब तक, भारत जोड़ो यात्रा ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान के कुछ हिस्सों को कवर किया है और अब यह हरियाणा में है जो जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ